Home > मनोरंजन > ‘यह क्या चल रहा है भाई?’…तेज प्रताप यादव के साथ अचानक क्या करने लगीं मल्लिका शेरावत? वीडियो में छोड़ा एक बड़ा हिंट!

‘यह क्या चल रहा है भाई?’…तेज प्रताप यादव के साथ अचानक क्या करने लगीं मल्लिका शेरावत? वीडियो में छोड़ा एक बड़ा हिंट!

बिहार के राजनेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें तेज प्रताप ने अपने रोमांचक फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है. जानिए आखिर क्या बड़ा करने वाले हैं तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत को वीडियो में क्यों स्पॉट किया गया.

By: Kajal Jain | Published: August 6, 2026 1:22:39 PM IST



राजनीति के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव हमेशा ही अपने अनोखे अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार वह किसी राजनीतिक बयान या पार्टी मीटिंग की वजह से नहीं, बल्कि बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ सामने आए एक वीडियो की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मल्लिका के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है. वीडियो में दोनों किसी बात पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना बज रहा है. इस अनोखी जोड़ी को एक साथ देखकर फैंस हैरान भी हैं और यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर पर्दे के पीछे क्या पक रहा है.

जब मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप

वायरल हो रहे इस वीडियो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत पास बैठे हुए बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में तेज प्रताप अपने फोन पर मल्लिका को कुछ दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे मल्लिका बड़े ध्यान से देखती हैं और बीच-बीच में बातचीत भी करती हैं. इस वीडियो को और ज्यादा फिल्मी और दिलचस्प बनाने का काम कर रहा है बैकग्राउंड में बज रहा रोमांटिक गाना ‘गहरा हुआ’.

कुछ तो रोमांचक आ रहा है…

तेज प्रताप ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘Something exciting coming soon’ (यानी कुछ रोमांचक जल्द आ रहा है). हालांकि उन्होंने इस मुलाकात की जगह या समय के बारे में कोई खुलकर जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके इस छोटे से हिंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

लोग अब तरह-तरह की कयासबाजी कर रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच यह क्या चल रहा है, दोनों किसी नए प्रोजेक्ट या म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं? एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘क्या मर्डर मूवी का नया सीक्वल आ रहा है?’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि मर्डर के सीक्वल में तेज प्रताप अब इमराम हाशमी को रीप्लेस करने वाले हैं.’

भोजपुरी बवाल और सिनेमा पर चर्चा

आपको बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपने अंदाज को लेकर काफी चर्चा में आए थे. इस शो में उनके साथ पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे जाने-माने भोजपुरी सितारे भी नजर आए थे. शो के दौरान तेज प्रताप ने भोजपुरी सिनेमा के बदलते दौर पर खुलकर बात की थी.  उन्होंने कहा था कि कभी पारिवारिक कहानियों के लिए पहचाना जाने वाली यह इंडस्ट्री अब काफी आपत्तिजनक होती जा रही है और अगर उन्हें मौका मिला, तो वह भोजपुरी सिनेमा को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना चाहेंगे.

इस रियालिटी शो में तेज प्रताप का एक अलह ही अंदाज कैमरे पर उभरकर सामने आया जहां तेज प्रताप भोजपुरी कलाकारों के साथ खुलकर मस्ती करते भी नजर आए. शो में उन्हें बांसुरी बजाते, योगा करते और अपने परिवार से अलगाव पर दुखी भी नजर आए. अब मल्लिका शेरावत के साथ सामने आए इस नए वीडियो ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें:- ‘ऑन स्क्रीन हसबैंड’ पर दिल हार बैठीं ‘सिमर’: नाम बदला, धर्म बदला, शोएब के लिए पार की हर हद; फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है दीपिका की लाइफ!

Advertisement