• होम
  • मनोरंजन
  • मकर संक्रांति पर रिलीज हुआ ‘महावतार नरसिंह’ का टीज़र, भगवान विष्णु पर आधिरत होगी कहानी

मकर संक्रांति पर रिलीज हुआ ‘महावतार नरसिंह’ का टीज़र, भगवान विष्णु पर आधिरत होगी कहानी

होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग एनीमेटेड सीरीज़ "महावतार नरसिंह" का शानदार टीज़र रिलीज कर दिया है। महावतार नरसिंह भक्ति और अच्छाई की विजय की कहानी है, जिसमें भक्त प्रह्लाद के माध्यम से भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया है।

Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
Mahavatar Narsimha Teaser out
  • January 14, 2025 2:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

मुंबई: होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग एनीमेटेड सीरीज़ “महावतार नरसिंह” का शानदार टीज़र मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रिलीज कर दिया है। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक तकनीक और एनीमेशन के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास है।

भगवान विष्णु के अवतार की कहानी

महावतार नरसिंह भक्ति और अच्छाई की विजय की कहानी है, जिसमें भक्त प्रह्लाद के माध्यम से भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया है। इस कहानी में दिखाया जाएगा कि भगवान विष्णु ने बुराई का अंत कर मानवता की रक्षा के लिए नरसिंह रूप में अवतार लिया। मेकर्स का कहना है कि यह कहानी न केवल भारतीय पौराणिक कथाओं का हिस्सा है, बल्कि यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम भी है।

Advertisement · Scroll to continue

कंतारा फिल्म के मेकर्स

होम्बले फिल्म्स, जिसने “कंतारा” के जरिए भारतीय संस्कृति और कोला त्योहार की अनसुनी कहानी को पर्दे पर उतरा था, अब महावतार नरसिंह के जरिए भगवान विष्णु के अवतारों की गाथा दिखाने जा रहा है। कंतारा ने अपनी अनोखी कहानी और प्रजेंटेशन के जरिए न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड बनाए थे।

कितनी भाषाओं में होगी रिलीज़

महावतार नरसिंह को 3D में पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज़ में एनीमेशन के जरिए हर बारीकी को जीवंत बनाने का प्रयास किया गया है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ही जानकारी सामने नहीं है, अब देखना कि ये फिल्म कब रिलीज होती है.

ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने खरीदी श्रद्धा कपूर जैसी कार, कीमत जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन