5
हम जिस अदाकार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि तबस्सुम हैं. उनके नाम को लेकर उस दौर में दंगे भड़कने जैसी नौबत आ गई थी. वह दूरदर्शन के पहले टॉक शो की लेजेंड्री होस्ट और मशहूर एक्ट्रेस के रूप में जानी गईं. 70 के दशक में शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन गुलशन’ से हर भारतीय घर के ड्राइंग रूम में अपनी मीठी मुस्कान से पहचान बनाने वाली तबस्सुम सिर्फ एक होस्ट नहीं थी. बल्कि वो बाल कलाकार बेबी तबस्सुम के रूप में देश की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी थी.
क्या था वो किस्सा?
तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव एक स्वतंत्रता सेनानी थे और मां अजगरी बेगम. पिता ने उनका नाम तबसस्सुम रखा और मां ने किरण बाला. मगर उस बंटवारे के दौर में कट्टरपंथियों को एक हिंदू मुस्लिम नाम का यह मेल इतना नागवार गुजरा कि उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी थी. इतना ही नहीं जब
उन्होंने मात्र 3 साल की उम्र में कैमरे का सामना किया.
टीवी की दुनिया में किया कमाल
जिस वक्त लोग फिल्मों से टीवी की दुनिया में आना अपनी बेइज्जती समझते थे. उस दौर में तबस्सुम ने उसी छोटे पर्दे को पकड़ कर ऐसा इतिहास रचा कि पूरे 21 सालों तक बड़े-बड़े सुपरस्टार्स उनसे इंटरव्यू के लिए कहते रहे. और ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे पर शानदार काम किया.
रंगीन दौर में भी छाई रहीं
जब रंगीन टीवी का दौर आया, तो उसमें भी तबस्सुम ने अपने आपको पुराना नहीं होने दिया. उन्होंने यूट्यूब के शुरुआती दिनों में ही डिजिटल दुनिया में कदम रखा और अपनी पुरानी यादों के खजाने से बॉलीवुड के वो राज खोले जिन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री हमेशा के लिए दफना देना चाहती थी. कई फिल्मों और टीवी शोज में काम करने वाली इस एक्ट्रेस का 18 नवंबर 2022 को निधन हो गया था.
यह खबर भी पढ़ें: महिला प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरीं भूमि पेडनेकर, दुष्कर्म की धमकियों पर की कड़ी निंदा; यूजर्स बोले- ‘डैमेज कंट्रोल’