Bharathiraja death: दिग्गज फिल्ममेकर भारथिराजा का सोमवार को चेन्नई स्थित उनके घर पर खराब सेहत और अन्य बीमारियों के कारण निधन हो गया. वो 85 साल के थे. उनके निधन का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. मार्च 2024 में जब उनके बेटे मनोज का महज 48 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ, तभी से भारथिराजा की सेहत खराब थी. उनके निधन और अंतिम संस्कार के दृश्यों में भारथिराजा बहुत टूटे हुए नजर आए, वो बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे. हाल ही में फिल्ममेकर के भाई जयराज पेरियामायाथेवर ने बताया था कि भारथिराजा की मानसिक स्थिति अभी भी बहुत खराब थी और वो इस नुकसान से उबर नहीं पा रहे थे.
ठीक नहीं थे भारथिराजा
पिछले साल दिसंबर में फिल्ममेकर बहुत बीमार पड़ गए थे और उन्हें चेन्नई के टी नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय खबर आई थी कि सांस लेने में तकलीफ और घरघराहट जैसी समस्याओं के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ.
Delhi Weather: तपती दिल्ली पर मेहरबान होगा मौसम, बारिश और आंधी से मिलेगी राहत; जानें आज का मौसम
40 फिल्मों का कर चुके निर्देशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारथिराजा ने 1977 में ’16 वयथिनिले’ (16 Vayathinile) से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, यह उनके बेटे के जन्म के एक साल बाद की बात है. उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’ (Kizhake Pogum Rail), ‘सिगप्पू रोजक्कल’ (Sigappu Rojakkal), ‘अलायगल ओइवाथिलाई’ (Alaigal Oivathillai), ‘काधल ओवियम’ (Kaadhal Oviyam) और ‘मुधल मरियथाई’ (Mudhal Mariyathai) शामिल हैं. फिल्ममेकर ने लगभग 40 फिल्मों का निर्देशन किया और इस दौरान ‘इयक्कुनार इम्मायाम’ (Iyakkunar Immayam) का खिताब हासिल किया. उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है; हाल ही में वो मोहनलाल की फिल्म ‘थुदारुम’ (Thudarum) में नजर आए थे. निर्देशन के क्षेत्र में उनका सबसे हालिया काम ‘मॉडर्न लव चेन्नई’ (Modern Love Chennai) का एक हिस्सा है, जिसका शीर्षक ‘परावई कूटिल वाझुम मांगाल’ (Paravai Kootil Vaazhum Maangal) है.