Bharathiraja Net Worth: तमिल सिनेमा में यथार्थवाद और मनोरंजन को एक साथ सफलतापूर्वक पेश करने वाले महान निर्देशक भारतीराजा हैं. अफ़सोस की बात ये है कि अब ये दुनिया को अलविदा कह गए हैं. जी हाँ! दिग्गज फिल्ममेकर भारथिराजा का सोमवार को चेन्नई स्थित उनके घर पर खराब सेहत और अन्य बीमारियों के कारण निधन हो गया. वो 85 साल के थे. उनके निधन का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. उनकी पहली फिल्म 16 वयधिनिले इतनी प्रभावशाली थी कि तमिल सिनेमा को उसके पहले और बाद के दौर में बांटकर देखा जाता है. उस समय फिल्मों में पात्रों के नाम रखने के भी कुछ तय नियम थे, लेकिन भारतीराजा ने सप्पानी, परट्टई और मयिल जैसे अनोखे किरदारों को दर्शकों के सामने लाकर तमिल सिनेमा को एक नई दिशा दी. उन्होंने फिल्मों की शूटिंग को स्टूडियो सेटों से निकालकर गांवों और खेतों तक पहुंचाया, जिससे फिल्मों में मिट्टी की असली खुशबू महसूस होने लगी.
भारतीराजा का फिल्मी सफर
’16 वयधिनिले’, ‘किझक्के पोगुम रेल’, ‘कल्लुक्कुल ईरम’ और ‘मन वासनई’ जैसी फिल्मों में भारतीराजा ने गांवों की सुंदरता, भावनाओं और जीवन को बेहद खूबसूरती से दिखाया. इन फिल्मों में संगीतकार Ilaiyaraaja ने अपने संगीत से जान डाल दी. समय के साथ कई बेहतरीन फिल्में पुरानी लगने लगती हैं, लेकिन ‘सिवप्पु रोजाक्कल’ में Kamal Haasan और Sridevi की प्रस्तुति आज भी नई और आकर्षक लगती है. इस फिल्म के जरिए भारतीराजा ने साबित किया कि थ्रिलर फिल्मों में भी कविता और सौंदर्य को खूबसूरती से पेश किया जा सकता है.
Delhi Weather: तपती दिल्ली पर मेहरबान होगा मौसम, बारिश और आंधी से मिलेगी राहत; जानें आज का मौसम
भारतीराजा की नेट वर्थ
तमिलनाडु के थेनी जिले के अल्ली नगरम में जन्मे इस अनमोल सिनेमा रत्न को तराशने का श्रेय निर्देशक Puttanna Kanagal और Krishnan Nair जैसे फिल्मकारों को जाता है. उनके सहायक के रूप में काम करते हुए भारतीराजा पर यथार्थवादी सिनेमा का गहरा प्रभाव पड़ा. भारतीराजा को अपने शानदार फिल्मी योगदान के लिए कई सम्मान मिले हैं. उन्होंने 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 4 फिल्मफेयर पुरस्कार और Padma Shri सहित कई पुरस्कार जीते हैं. तमिल दर्शकों को कई यादगार फिल्में देने वाले भारतीराजा ने हाल ही में अपना 84वां जन्मदिन मनाया था. रिपोर्टों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. उनकी सफलता, रचनात्मकता और सिनेमा के प्रति समर्पण ने उन्हें भारतीय फिल्म जगत के सबसे सम्मानित निर्देशकों में शामिल कर दिया है.