Home > मनोरंजन > सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पोस्टर देख भड़के फैंस, मेकर्स को दी नसीहत, बोले- लग रहा AI से बना दिए..

सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पोस्टर देख भड़के फैंस, मेकर्स को दी नसीहत, बोले- लग रहा AI से बना दिए..

Dada the Sourav Ganguly Story: पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म 'दादा' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. जिसमें राजकुमार राव दादा की भूमिका निभाते दिखेंगे. हालांकि, पोस्टर देख नेटिजंस भड़के हुए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

By: Kamesh Dwivedi | Published: July 8, 2026 1:00:22 PM IST



राजकुमार की आगामी फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया है. यह फिल्म सौरव गांगुली की बायोपिक है. इस पोस्टर को देख नेटिजंस कह रहे हैं कि ये एआई से बनाया गया है. वहीं, कुछ कह रहे हैं कि राजकुमार राव दादा के किरदार में फिट नहीं बैठ रहे हैं. जानिए क्या-क्या बोल रहे यूजर्स. 

क्या बोल रहे नेटिजंस?

फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक देखते ही नेटिजंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘दादा के प्रशंसक के तौर पर मैंने अब तक जितनी भी बायोपिक देखी हैं. उनमें से यह सबसे खराब फर्स्ट लुक है. यहां तक ​​कि AI भी शायद इससे ज़्यादा प्रभावशाली लुक बना सकता था. यह निराशाजनक लगता है और टीम पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है. उम्मीद है कि फिल्म क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक की विरासत के साथ न्याय करेगी.’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘यह काफी नहीं है. चैटजीपीटी इससे बेहतर काम कर सकता था.’ एक अन्य ने लिखा, ‘मुझे आप एक अभिनेता के रूप में बहुत पसंद हैं, आप हाल के वर्षों में एक शानदार अभिनेता रहे हैं, लेकिन हमारे दादा भी वैसे ही हैं, उनमें एक अलग ही आभा, व्यक्तित्व और करिश्मा है, अफसोस की बात है कि इस पोस्टर में इनमें से कुछ भी दिखाई नहीं देता.’ इसके अलावा एक अन्य ने कहा, ‘ये तो सौरव गांगुली कम मुनाफ पटेल ज्यादा लग रहे हैं.’ इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने कहा लगता है ये किसी फैंस द्वारा बनाया गया पोस्टर है. एक ने लिखा, पोस्टर बनाने से पहले कम से कम एआई टूल का पेड सब्सक्रिप्शन तो ले ही लें. 

dada


कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने ने किया है. इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले किया है। इस प्रोजेक्ट को गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और डीबीएल द्वारा प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में राजकुमार राव पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की भूमिका निभाते दिखेंगे. 

यह खबर भी पढ़ें : सौरव गांगुली के बर्थडे पर मेकर्स का बड़ा तोहफा, राजकुमार राव का ‘दादा’ से फर्स्ट लुक रिवील, कब आएगी फिल्म?

Advertisement