Home > क्रिकेट > वैभव सूर्यवंशी को लेकर शेखर कपूर ने कही बड़ी बात, ‘अगर सूर्यवंशी क्रिकेटर ने होते तो….’, जानकर रह जाएंगे दंग

वैभव सूर्यवंशी को लेकर शेखर कपूर ने कही बड़ी बात, ‘अगर सूर्यवंशी क्रिकेटर ने होते तो….’, जानकर रह जाएंगे दंग

शेखर कपूर ने 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपनी फिल्म में लेने की भी इच्छा जाहिर की.

By: Shivangi Shukla | Published: May 31, 2026 6:40:03 PM IST



Shekhar Kapoor Viral Post for Vaibhav Suryavanshi: दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में शेखर कपूर ने IPL 2026 में क्रिकेट सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा दावा किया है.

शेखर कपूर ने 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपनी फिल्म में लेने की भी इच्छा जाहिर की.

शेखर कपूर का पोस्ट हुआ वायरल 

पूरे देश के साथ इन दिनों शेखर कपूर भी वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के फैन बन गए हैं. शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए शानदार पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा, ‘अगर सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर न होते, तो मैं उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ में ले सकता था.’

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के बारे में 

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ फिल्म 1983 में आई शेखर कपूर की ही फिल्म ‘मासूम’ का सीक्वल है. ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ आधुनिक दृष्टिकोण से पहचान, परिवार, प्यार और माइग्रेशन के बदलते विचारों को फिल्म में दिखाएगी. जानकारी के अनुसार, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कावेरी कपूर जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

शेखर कपूर के बारे में 

शेखर कपूर भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता हैं. वे आनंद-साहनी परिवार से संबंधित हैं और अपने निर्देशन के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं, जिनमें एक BAFTA पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं. उन्हें पद्म श्री (2000) और पद्म भूषण (2025) से भी सम्मानित किया गया है. उन्होंने मासूम, द बैंडिट क्वीन, मिस्टर इण्डिया और एलिजाबेथ जैसी फिल्में बनाई हैं.

Advertisement