Home > मनोरंजन > शाही शादी, VIP मेहमान… कौन हैं ‘तारक मेहता’ के दामाद, राजस्थान में शैलेश लोढ़ा की बेटी का ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन

शाही शादी, VIP मेहमान… कौन हैं ‘तारक मेहता’ के दामाद, राजस्थान में शैलेश लोढ़ा की बेटी का ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन

तारक मेहता से पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी इन दिनों चर्चा में है. राजस्थान के उमैद भवन में उनकी बेटी की शादी हुई है. आइए जानते हैं कि उनकी बेटी और दामाद कौन हैं और क्या काम करते हैं?

By: Deepika Pandey | Published: July 8, 2026 4:29:25 PM IST



Shailesh Lodha Daughter Wedding: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता के किरदार से पहचान बनाने वाले और अपनी कविताओं से सोशल मीडिया से लेकर असल जगत तक अपनी पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी हो गई है. उनकी बेटी ने राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की. उनकी लाडली बेटी स्वरा लोढ़ा की शाही शादी की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. स्वरा का वेडिंग सेलिब्रेशन राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मैद भवन पैलेस में तीन दिन तक चला. इसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

स्वरा लोढ़ा की शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है और शादी की रॉयल झलकियां लोगों का दिल जीत रही हैं. वहीं हर किसी के मन में एक सवाल भी है कि आखिर शैलेश लोढ़ा का दामाद कौन है और उनकी बेटी कौन है और वो दोनों क्या करते हैं?

क्या करते हैं स्वरा और शाश्वत?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शैलेश लोढ़ा के दामाद का नाम शाश्वत है, जो पेशे से सिंगापुर बेस्ड बैंकर हैं. वो कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते हैं और एंटरटेनमेंट की चकाचौंध से काफी दूर रहते हैं. वहीं शैलेश की बेटी का नाम स्वरा लोढ़ा है, जो पेशे से एक राइटर हैं. उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर एक किताब लिखी है, जिसका नाम ’54 Reasons Why Parents Suck!’ है. 

इतना ही नहीं, स्वरा लोढ़ा एक अच्छी सिंगर भी हैं. यूट्यूब पर उनका एक गाना भी मौजूद है, जो उन्होंने अपने बैंड के साथ गाया था. हालांकि, इसके बावजूद भी वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी पर्सनल रखती हैं और हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जो प्राइवेट है. 

दो बार हुई शादी

बता दें कि स्वरा और शाश्वत की शादी पहले भी हो चुकी है. पहले मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की. इसके बाद राजस्थान के उम्मैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में दोनों ने शादी की. इस शादी का सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चला. रॉयल वेडिंग सेलिब्रेशन में दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. 

कैसा था दुल्हा-दुल्हन का लुक?

शादी में स्वरा ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का आइवरी और गोल्डन रंग का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना ता. इसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी कैरी की. इसे उन्होंने न्यूड एलिगेंट मेकअप और रॉयल ब्राइडल लुक के साथ और भी खूबसूरती से कैरी किया. उनके दूल्हे शाश्वत ने भी क्लासिक ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 

Advertisement