Home > मनोरंजन > Sanjay Dutt News: संजय दत्त ने क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल’, जानें वजह

Sanjay Dutt News: संजय दत्त ने क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल’, जानें वजह

Sanjay Dutt News: संजय दत्त ने ‘वेलकम टू द जंगल’ से डेट्स और इलाज के कारण दूरी बनाई. डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि उन्होंने अपना रोल सुनील शेट्टी को देकर फिल्म की टीम की मदद की.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: June 30, 2026 12:41:04 PM IST



Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी बड़ी स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर अंदाज को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में करीब 34 कलाकार नजर आने वाले हैं, जिनमें दिग्गज एक्टर से लेकर नई पीढ़ी के सितारे भी शामिल हैं. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और खास बना दिया है.

हालांकि, इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले संजय दत्त अब इसमें नजर नहीं आएंगे. संजय दत्त ने फिल्म के लिए कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली. उनके फिल्म छोड़ने को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं, जिनमें फीस और डेट्स को लेकर विवाद की बातें भी शामिल थीं. अब फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने इस मामले की असली वजह का खुलासा किया है.

 इलाज के लिए अमेरिका जाने की वजह से छोड़ी फिल्म

अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी और वो इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित थे. फिल्म में उनके कई करीबी कलाकार भी शामिल थे, जिनके साथ काम करने को लेकर वह काफी खुश थे. निर्देशक के मुताबिक, संजय दत्त के फिल्म छोड़ने की वजह किसी तरह का विवाद नहीं था. दरअसल, उन्हें अपने इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा था और उनकी तारीखें फिल्म के बाकी कलाकारों के शेड्यूल से मैच नहीं हो पा रही थीं.

अहमद खान ने कहा कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म में सभी कलाकारों की तारीखों को बदलना आसान नहीं था. इसी वजह से संजय दत्त को मजबूरी में फिल्म से अलग होना पड़ा.

 शूटिंग के बाद बदला गया संजय दत्त का किरदार

संजय दत्त ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए कुछ सीन्स शूट किए थे. अक्षय कुमार के साथ उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद उनके फिल्म में होने की चर्चा तेज हो गई थी. अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त ने फिल्म छोड़ने से पहले मेकर्स को किसी परेशानी में नहीं डाला. उन्होंने अपने किरदार को आगे बढ़ाने के लिए खुद समाधान निकाला और अपना रोल सुनील शेट्टी को निभाने के लिए दे दिया.

 संजय दत्त ने सुनील शेट्टी को सौंपा अपना रोल

अहमद खान के अनुसार, संजय दत्त ने सबसे पहले सुनील शेट्टी से संपर्क किया और उनसे अपना किरदार निभाने की बात कही. इसके बाद फिल्म में रोल्स को दोबारा व्यवस्थित किया गया और जैकी श्रॉफ को वa भूमिका दी गई, जो पहले सुनील शेट्टी करने वाले थे.

निर्देशक ने संजय दत्त के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म और पूरी टीम के हित को ध्यान में रखा. अहमद खान ने ये भी कहा कि वो संजय दत्त के इस सहयोग के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे.

 

Advertisement