Home > मनोरंजन > ‘मातृभूमि’ का पहला गाना रिलीज: चित्रांगदा की आंखों में आंसू और सलमान का रोमांटिक अंदाज, क्या आपने देखा भाईजान का ये अवतार?

‘मातृभूमि’ का पहला गाना रिलीज: चित्रांगदा की आंखों में आंसू और सलमान का रोमांटिक अंदाज, क्या आपने देखा भाईजान का ये अवतार?

बॉलीवुड के भाईजान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की रिलीज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अभी तक रिलीज डेट अनाउंट तो नहीं हुई है लेकिन मूवी का गाना रिलीज हो गया है, जिसमें सलमान खान एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह के साथ बेहद इमोशनल कम रोमेंटिक अवतार में दिख रहे हैं.

By: Kajal Jain | Last Updated: May 28, 2026 9:38:20 AM IST



बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फैन्स को ईद के मौके पर कुछ न कुछ स्पेशल गिफ्ट तो देते हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से फैन्स सलमान के रियल लाइफ इमोशनल अंदाज से काफी चिंता में थे, लेकिन अब सलमान ने अपने फैन्स को एक विशेष ट्रीट देकर चौंका दिया है. ईद के मौके पर सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का सॉन्ग ‘मैं हूं’रिलीज कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह बेहद इमोशनल और सलमान खान रोमेंटिक नजर आ रहे हैं.

मातृभूमि का पहला गाना रिलीज

गुरुवार सुबह सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पी का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है. गाने के बोल है- मैं हूं, जिसमें श्रेया घोषाल के साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने आवाज दी है. मैं हूं सॉन्ग की शुरुआत आपको बेहद इमोशनल लगेगी, लेकिन गाने में सलमान की एंट्री अलग ही एनर्जी भर देती है.

इमोशन्स के साथ रोमेंस का तड़का

मातृभूमि मूवी के सॉन्ग मैं हूं के पीछे बेहद इमोशनल कहानी है, जिसकी शुरुआत में चित्रांगदा सिंह बेहद भावुकता से सलमान को याद करती हैं, जो बॉर्डर पर जंग लड़ने गए हुए हैं. जैसे ही गाने में चित्रांगदा का इमोशनल साइड पीक पर होता है, गाने के मेन बोल ‘मैं हू’ पर सलमान की एंट्री हो जाती है.

सलमान-चित्रांगदा की जोड़ी काबिल-ए-तारीफ

जैसा कि गाने में चित्रांगदा और सलमान की केमिस्ट्री काफी अट्रेक्टिव लग रही है. सिर्फ एक छोटे से टीजर के तौर पर रिलीज गाने में इमोशन और रोमेंस का तड़का लगा है, जिससे मूवी को लेकर फैन्स की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है. सलमान खान के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैन्स ने मूवी की रिलीज डेट पूछी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक मातृभूमि की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है.

क्यों मूवी रिलीज में हो रही देरी

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना थे, लेकिन मेकर्स ने बिना कारण बताए रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी फिल्म में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. मेकर्स का मानना है कि मूवी रिलीज के बाद भारत-चीन के बीच युद्ध पर विवाद हो सकता है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी मातृभूमि मूवी को रक्षा मंत्रालय की क्लीन चिट मिलने पर ही थिएटर में रिलीज करने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें:-धर्मेंद्र-प्रकाश कौर से छिपाए गए थे ‘आश्रम’ के इंटीमेट सीन, बॉबी देओल ने कहा- पत्नी तान्या को नहीं बताता तो फिर…

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement