मुंबई: सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जहां अगले साल उनकी फिल्म टाइगर 3 बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। तो वही ‘भाईजान'(कभी ईद कभी दिवाली) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। खबरों की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म से जहां शहनाज गिल भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, तो वही सलमान खान की फिल्म से एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर जुड़ चुका है और ये कोई और नहीं बल्कि गायक ‘अब्दु रोजिक’ हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
अब्दु रोजिक भी होंगे फिल्म का अहम हिस्सा
सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ का हिस्सा होने का खुलासा खुद अब्दु रोजिक ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। अब्दु रोजिक कहते हैं, ‘मैं भाईजान की फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश और उत्साहित हूं। मैं सलमान खान की फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहा हूं। इसके आगे अपने किरदार के बारे में मैं आपको कुछ नहीं बता सकता’। आपको बता दें कि अब्दु रोजिक की सलमान खान से पहली मुलाकात आईफा 2022 के दौरान हुई थी। जहां उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का गाना गाकर उन्हें इम्प्रेस किया था।
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं
18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं। सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।