‘राइज एंड फॉल 2’ में अल्टीमेट रूलर बनने के बाद शहजाद पूनावाला ने साफ कर दिया कि वह तेज प्रताप यादव समेत किसी की भी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे. गौतम गुलाटी से दोस्ती के बावजूद शहजाद उनके खिलाफ सख्त नजर आए. उन्होंने गौतम पर उन्हें हल्के में लेने का आरोप लगाया और कहा कि अब सभी को नए नियमों और पावर की व्यवस्था का सम्मान करना होगा.
शो में क्या हुआ?
‘राइज एंड फॉल 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में लस्सी फैक्ट्री टास्क के दौरान वर्कर्स और रूलर्स के बीच विवाद हो गया. टास्क की मुश्किलों, निगरानी और निष्पक्षता को लेकर बहस छिड़ गई. इसी बीच मुख्य कंटेनर टूटने से टास्क अचानक खत्म हो गया.
इरीना से बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा कि गौतम गुलाटी उन्हें हल्के में ले रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘इस हफ्ते सबसे बड़ा रूलर मैं हूं. वह ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए मुझे अपनी सीमा तय करनी पड़ी.’ शहजाद ने स्वरा भास्कर पर भी निशाना साधा. उन्होंने इरीना से कहा कि स्वरा ‘मदर इंडिया’ की तरह व्यवहार कर रही हैं और दोनों तरफ से खेल रही हैं.
गौतम गुलाटी को बताया घमंडी
गौतम गुलाटी से बहस के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्हें गौतम को उनकी हकीकत दिखाना जरूरी था. उन्होंने गौतम को घमंडी बताते हुए कहा कि वह हमेशा खुद को सबसे ऊपर समझते हैं. शहजाद ने यह भी कहा कि पेंटहाउस में सिर्फ एक ही ‘अल्फा मेल’ है.
तेज प्रताप यादव को भी किया आगाह
शहजाद पूनावाला ने गौतम को नियमों का सम्मान करने की सलाह दी और दोहराया कि वह तेज प्रताप यादव समेत किसी की भी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे.
यह खबर भी पढ़ें: ‘डायरेक्टर ने कमरे में बुलाया, फिर देर रात तक…’ जब बिग बॉस की इस हसीना संग हुई रूह कंपा देने वाली घटना, खुद एक्ट्रेस ने…
यह खबर भी पढ़ें: 15 दिन के भीतर दुनिया छोड़कर चले गए ‘वेलकम’ फिल्म के 2 सुपरस्टार, उदय और बल्लू के किरदार को कर गए अमर