Tuesday, June 6, 2023

RC 15 : कियारा आडवाणी ने मनाया Ram Charan का जन्मदिन, देखें ये तस्वीर

मुंबई: फिल्म आरआरआर की सक्सेस के बाद राम चरण सुर्ख़ियों में हैं। एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्हें अपने अपकमिंग फिल्म RC 15 के सेट पर एक प्यारा-सा सरप्राइज भी मिला। फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू ने राम चरण का प्री-बर्थडे मना रहे हैं, जिसकी तस्वीर भी सामने आई हैं। आरसी 15 की बात करे तो ये एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राम चरण का जन्मदिन

राम चरण का जन्मदिन 27 मार्च 1985 को आता है। वहीं बर्थडे के एक दिन पहले फिल्म की टीम ने राम चरण का 38वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन से पहले उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी और निर्देशक एस शंकर समेत पूरी कास्ट ने अभिनेता का प्री-बर्थडे मनाया। जैसे ही अभिनेता एंट्री करते हैं उनपर गुलाब के फूलों की बारिश हुई। फिर उन्होंने शंकर और कियारा के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान रामचरण व्हाइट पैंट और डेनिम शर्ट में बेहद हैंडसम नजर आए। आपको बता दें, ये फिल्म दोनों की साथ में पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन एस. शंकर ने किया है।

कियारा का लुक

वहीं, कियारा भी कैजुअल लुक में दिखाई दी। उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप के साथ डेनिम बैगी जींस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी।सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। राम की बर्थडे पार्टी में कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेत्री की आने वाली फिल्में

बात अगर कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की करें तो वो हाल ही में शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म मेरा नाम गोविंदा में नजर आई थी। इस फिल्म में वो विक्की कौशल के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थी। इसके अलावा वो साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर की फिल्म आर सी 15 में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो फिल्म मिस्टर लेले में भी अभिनेता वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Latest news