Ravi Dubey Networth: रणबीर कपूर की रामायण मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। गुरूवार, 3 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया। फिल्म के टीजर ने फैंस के भीतर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। सीता के किरदार में सई पल्लवी नजर आएंगी। वहीं नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार में रवि दुबे नजर आने वाले हैं। इस रोल को लेकर रवि के फैंस जबरदस्त उत्साह में हैं। हालांकि अब तक रवि दुबे का चेहरा रिवील नहीं किया गया है।
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि
रवि दुबे ने रामायण का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता…यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनूं जिसने पीढ़ियों को आकार दिया है। ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। नमित मल्होत्रा की रामायण की दुनिया में आपका स्वागत है, जो राम बनाम रावण की अमर कहानी है। इस रास्ते पर चलने का सौभाग्य मिला है और इसे आप सबके साथ बांटना मेरे लिए गर्व की बात है। चलिए इस पल का जश्न मनाते हैं।
रवि दुबे की नेटवर्थ
रवि दुबे काफी बेहतरीन लाइफ जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। उनकी शादी अभिनेत्री शरगुन मेहता से हुई है। Koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रवि दुबे और शरगुन मेहता की कुल नेटवर्थ करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है।रामायण के टीजर को लेकर जैसे-जैसे उत्साह बढ़ रहा है, वैसे ही सबकी नजरें रवि दुबे पर भी टिकी हैं। लोग उन्हें लक्ष्मण के किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।