Ranbir Kapoor Angry Video Viral: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैमिली आउटिंग के लिए बाहर गए थे. इसके बाद वे दादी की शादी फ़िल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जिसमें रणबीर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने काम किया है. हालांकि ये इवेंट तब थोड़ा अजीब हो गया जब रणबीर पैपराज़ी से साफ़ तौर पर नाराज़ दिखे. पैपराज़ी ने कपल की तस्वीरें लेने की कोशिश में उन्हें चारों ओर से घेर लिया था.
जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को मुंबई में ‘दादी की शादी’ फ़िल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए बाहर निकले. इस आउटिंग के कई वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए. इनमें से एक क्लिप में रणबीर पैप्स से साफ तौर पर नाराज नजर आए क्योंकि उन्होंने कपल को चारों ओर से घेर लिया था.
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर और आलिया अपनी कार से बाहर निकलते हैं. तभी वहां पर पहले से मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं. फोटोज लेने के लिए वे कपल की कार को चारों ओर से घेर लेते हैं. यह स्थिति रणबीर को परेशान कर देती है और वह कुछ देर के लिए अपना आपा खो देते हैं. वे पैपराजी से दूर हटने के लिए कहते हैं. इसके बाद वे उनसे बात करते हैं और उनसे थोड़ी जगह देने के लिए कहते हैं, ताकि वे एक तरफ हटकर आराम से पोज़ दे सकें और फिर तस्वीरों के लिए दूसरी जगह जा सकें. रणबीर गुस्से में कहते हैं, “आप लोगों को फ़ोटो चाहिए… चलो,” इसके बाद, पैपराजी भी एक दूसरे को रास्ता देने की बात कहते हैं. वे एक दूसरे से कहते हैं, “पीछे हटो, पीछे.”
रणबीर-आलिया का लुक
इस यादगार शाम के लिए रणबीर ने हल्के टील रंग की पोलो टी-शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ढीले, हल्के बेज रंग का ट्राउजर पहना था. वहीं आलिया ने पूरी तरह से ब्लैक लुक चुना. उन्होंने एक स्ट्रक्चर्ड शर्ट और चौड़े-पायंचों वाले ट्राउज़र पहना था. साथ में छोटे हूप इयररिंग्स और एक ब्लैक शोल्डर बैग कैरी किया था.
इंटरनेट पर फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के गुस्सा होने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, कई यूज़र्स एक्टर के समर्थन में सामने आए. कई लोगों ने ये सवाल उठाया कि फटोग्राफर मशहूर हस्तियों से एक उचित और सम्मानजनक दूरी क्यों नहीं बनाए रखते? अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणबीर ‘रामायण’ के पहले भाग की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं, जो दिवाली के दौरान रिलीज़ होने वाली है.