Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज नहीं होगा. मेकर्स ने ऑफिशियली ट्रेलर लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया है. मेकर्स का कहना है कि यह फैसला फिल्म के लिए एक बडे इंटरनेशनल डेवलपमेंट के बाद आया है.
आज नहीं आएगा रामायण का ट्रेलर
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अनाउंस किया कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर इस प्रोजेक्ट में शामिल हो गया है. उनके मुताबिक, यह पार्टनरशिप रामायण के सफर में एक अहम पडाव है और इसने टीम को अपनी ट्रेलर लॉन्च स्ट्रैटेजी पर फिर से सोचने के लिए मोटिवेट किया है. अपडेट शेयर करते हुए, मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर बाद में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा.
आखिर क्यों पोस्टपोन किया ट्रेलर लॉन्च?
नमित मल्होत्रा ने कहा कि ‘यह पार्टनरशिप फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर एक बडी हॉलीवुड रिलीज के तौर पर पेश करने में मदद करेगी. उन्होंने कहा कि यह कोलेबोरेशन ग्लोबल ऑडियंस को भारत की रिच कल्चर और टाइमलेस कहानियों से इंट्रोड्यूस कराएगा, साथ ही इंडियंस को अपनी विरासत का जश्न मनाने का एक और कारण देगा.’
फैंस को कहा धन्यावाद
प्रोड्यूसर ने फिल्म के सफर में लगातार सपोर्ट के लिए फैंस को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में विश्वास किया और देश के युवाओं को एक खास मैसेज भी दिया, जिसमें कहा गया कि ‘वे भविष्य को दिखाते हैं और उन्हें इसे बचाने और बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए’.
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. सीरीज का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर थिएटर में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2027 में.
ये भी पढ़ें: Allaince: सलमान खान के भाई को Keyboard चलाना नहीं आता! सोहेल खान ने किया खुलासा, ‘पसीने मेरे वहीं छूट गए…’