57
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को पायरेसी से बचाने के लिए अंतरिम सुरक्षा दी है. कोर्ट ने बिना अनुमति फिल्म की रिकॉर्डिंग करने, उसे ऑनलाइन अपलोड करने या स्ट्रीम करने पर रोक लगा दी है. यह आदेश अज्ञात लोगों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा.
कोर्ट ने क्या कहा?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि प्रोडक्शन कंपनी की शिकायत मिलने पर पायरेटेड कंटेंट को हटाया जाए या ब्लॉक किया जाए.
क्या याचिका दायर हुई थी?
बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस माधव जामदार ने सोमवार को गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर यह आदेश दिया. कंपनी के पास फिल्म के भारत और विदेशों में कॉपीराइट से जुड़े अधिकार हैं. याचिका में फिल्म की स्क्रिप्ट, किरदारों, फुटेज, गानों और रिकॉर्डिंग को भी सुरक्षा देने की मांग की गई थी.
सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट का बजट 2,000 करोड़ रुपये है, जबकि दोनों पार्ट को मिलाकर फिल्म पर कुल 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
कार्रवाई की जाएगी
प्रोडक्शन कंपनी ने कोर्ट को बताया कि फिल्म के दोनों ट्रेलर की रिकॉर्डिंग चोरी-छिपे की गई और उन्हें ऑनलाइन शेयर कर दिया गया. जबकि प्रीव्यू स्क्रीनिंग के लिए गोपनीयता से जुड़ी शर्तें लागू थीं. कंपनी को डर है कि फिल्म रिलीज होने के बाद भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं. वहीं, गूगल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के वकीलों ने इस मांग का विरोध नहीं किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पायरेसी की शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
फिल्म के बारे में
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर राम के रोल में, साईं पल्लवी सीता के रोल में, और यश अपने हिंदी सिनेमा डेब्यू में मेन विलेन रावण के रोल में हैं। सनी देओल हनुमान के रोल में हैं, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं और जाने-माने एक्टर अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में हैं.
यह खबर भी पढ़ें: जब बिग बी को ‘लंबू जी’ कहती थीं जया, तो भड़क उठते थे हरिवंश राय बच्चन; खुद अमिताभ ने KBC 18 में किया खुलासा