Home > क्राइम > Ramayana Actress Murder: फैल गई थी दहशत जब कमरे में खून से लथ-पथ मिली थी रामायण एक्ट्रेस की लाश; आज तक नहीं सुलझी मर्डर की गुत्थी

Ramayana Actress Murder: फैल गई थी दहशत जब कमरे में खून से लथ-पथ मिली थी रामायण एक्ट्रेस की लाश; आज तक नहीं सुलझी मर्डर की गुत्थी

Ramayana Actress Murder: इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की काफी चर्चा हो रही है. इसी वजह से रामानंद सागर की मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' भी फिर से चर्चा में आ गई है. लोग फिल्म की तुलना पुराने धारावाहिक और उसके कलाकारों से कर रहे हैं.

By: Heena Khan | Published: August 6, 2026 11:54:20 AM IST



Ramayana Actress Murder: इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की काफी चर्चा हो रही है. इसी वजह से रामानंद सागर की मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ भी फिर से चर्चा में आ गई है. लोग फिल्म की तुलना पुराने धारावाहिक और उसके कलाकारों से कर रहे हैं. इसी दौरान सीरियल में सुनयना (सीता की मां) का किरदार निभाने वाली दिवंगत अभिनेत्री उर्मिला भट्ट भी चर्चा में हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी हत्या कर दी गई थी. यह घटना फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की सबसे दुखद घटनाओं में से एक मानी जाती है.

इस किरदार की बेरहमी से हत्या 

फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे कई दर्दनाक और चौंकाने वाली घटनाएं छिपी हैं. उनमें से एक उर्मिला भट्ट की हत्या का मामला भी है. खबरों के अनुसार, उनकी हत्या के पीछे की असली वजह आज तक पूरी तरह सामने नहीं आ सकी है. उर्मिला भट्ट ने रामायण में सुनयना का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी. लेकिन उनका अंत बेहद दर्दनाक रहा. 1997 में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे फिल्म और टीवी जगत में सनसनी फैल गई.

उर्मिला भट्ट कौन थीं

उर्मिला भट्ट का जन्म 1934 में देहरादून (उत्तराखंड) में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी रुचि संगीत और रंगमंच की ओर बढ़ी. एक्टिंग के लिए वो राजकोट चली गईं और थिएटर में काम किया. शुरुआत में उन्होंने लोकगायिका और डांसर के रूप में काम किया. बाद में उन्हें फिल्मों में एक्टिंग का मौका मिला और उन्होंने हिंदी व गुजराती फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया. रामायण में सुनयना के किरदार से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में मां और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. धर्मेंद्र की फिल्म ‘पापी देवता’ (1995) उनकी आखिरी फिल्म मानी जाती है.

उर्मिला भट्ट की हत्या कैसे हुई?

उर्मिला भट्ट की शादी गुजराती थिएटर अभिनेता मकरंद भट्ट से हुई थी. उनके दो बेटे और एक बेटी थे. उनका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था.लेकिन 22 फरवरी 1997 को उनकी जिंदगी का दुखद अंत हो गया. उस दिन वो घर में अकेली थीं. काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो उनके दामाद को शक हुआ. पड़ोसियों ने बताया कि सुबह काम करने वाली महिला भी दरवाजा न खुलने पर वापस चली गई थी. इसके बाद परिवार किसी तरह घर के अंदर पहुंचा. वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए. घर का सामान बिखरा हुआ था और उर्मिला भट्ट का शव खून से लथपथ पड़ा था.

ये भी पढ़ें: ठंडी नहीं हुई लाल किले की जमीन! हो रही थी एक और बड़े हमले की तैयारी; भारत के इन हिस्सों से पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा

ऐसे की एक्ट्रेस की हत्या 

शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावरों ने पहले उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर किसी धारदार हथियार से गले पर वार करके उनकी हत्या कर दी. घर से गहने और कीमती सामान भी गायब था, इसलिए पुलिस को शक था कि हत्या चोरी के इरादे से की गई थी. पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की और कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई ठोस सबूत या आरोपी नहीं मिल सका. इसी वजह से यह मामला आज भी पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है और इसे बॉलीवुड के सबसे रहस्यमय हत्या मामलों में से एक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: IMD Weather Forecast: अगले 72 घंटे जमकर बरसेगा पानी! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Advertisement