Ramayana | Adipurush: रामायण के ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. इस फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर को लेकर कई विवाद खड़े हो गए हैं. उनके बीफ खाने से लेकर उनकी एक्टिंग तक पर उंगलियां उठने लगी हैं. लेकिन वहीं अब एक और सवाल खड़ा हो गया है और वो सवाल ये है कि रणबीर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 10 हजार टिकट क्यों बुक किए थे. जी हाँ! बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आजकल अपनी आने वाली फ़िल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फ़िल्म का पहला भाग दिवाली (नवंबर) के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाला है. 30 जुलाई को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.
रणबीर ने खरीदे थे 10 हजार टिकिट
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ जून 2023 में रिलीज़ हुई थी. यह फ़िल्म भी ‘रामायण’ पर आधारित थी. लेकिन, रिलीज होने के साथ साथ ये काफी विवादों में घिरी रही , जैसे खराब VFX, किरदारों के लुक को गलत तरीके से दिखाना और विवादित डायलॉग. यह फ़िल्म बॉक्स-ऑफ़िस पर फ़्लॉप साबित हुई. फिर भी, क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने इस फ़िल्म के लिए 10,000 टिकट खरीदे थे?
ये भी पढ़ें: हम बच गए बाकी सब खत्म हो गए…परिवार में बचे एकमात्र सदस्य ने बयां किया दर्द, Video देख फट जाएगा कलेजा
आखिर क्या थी इसकी वजह
हाँ, रणबीर कपूर ने ‘आदिपुरुष’ के लिए 10,000 टिकट बुक किए थे. उन्होंने यह बुकिंग ज़रूरतमंद बच्चों के लिए की थी; उनका मकसद उन बच्चों को फ़िल्म दिखाना था जो खुद टिकट खरीदने का खर्च नहीं उठा सकते थे. जब ‘आदिपुरुष’ रिलीज़ हुई, तो इसे काफ़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और यह अपना बजट भी वसूल नहीं पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ़िल्म ₹500–600 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन इसने दुनिया भर में सिर्फ़ ₹393 करोड़ की कमाई की. प्रभास के अलावा, इस फ़िल्म में कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे बड़े स्टार्स भी थे.