57
इन दिनों ‘लॉक अप सीजन 2’ चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी शो में टीवी एक्टर राम कपूर ने पर्दे पर किसिंग सीन पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि ऐसे सीन वैवाहिक रिश्ते को प्रभावित नहीं करते, अगर पति-पत्नी के बीच भरोसा और प्यार हो. राम ने यह भी बताया कि जब उन्होंने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ किसिंग सीन किए, तो उनकी पत्नी गौतमी कपूर का कैसा रिएक्शन रहा. चलिए जानते हैं.
किसिंग सीन पर क्या बोले राम कपूर?
‘लॉक अप सीजन 2’ के एक एपिसोड में माधुरी ग्रोवर ने राम कपूर से पूछा कि किसी पत्नी के लिए अपने पति को पर्दे पर किसी अन्य अभिनेत्री को किस करते देखना इतना आसान कैसे हो सकता है. इस पर राम कपूर ने कहा, ‘हम लोग अपनी पत्नी को कितना सुरक्षित और प्यार भरा एहसास दिलाते हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है. मैंने तीन बार तीन अलग-अलग अभिनेत्रियों को पर्दे पर किस किया है. तीनों बार गौतमी को कोई समस्या नहीं हुई है और उसने खुशी-खुशी हां कहा है क्योंकि उसे जितना सहज और प्यार भरा एहसास दिलाता हूं, उसे इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है.’
पत्नी ने कहा- मुझे गर्व कराओ
अभिनेता ने आगे कहा, ‘भारतीय टेलीविजन का सबसे पहला किस मैंने किया था, साक्षी तंवर के साथ लिप टू लिप. उसने (गौतमी) कहा, ‘मुझे गर्व कराओ’.क्या आप जानते हैं कि वह कितनी खुश थी? वह अपने पति को देखकर रोमांचित थी, क्योंकि उसका पति इतिहास का पहला ऑन-स्क्रीन किस कर रहा था. इसलिए मैं आपसे 100% असहमत हूं, मैं आपको अपनी पत्नी का नंबर दूंगा, आप उससे बात करें.’
कौन सा था वो किस सीन?
साल 2011 में एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर और साक्षी तंवर का किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था. शादी के बाद फिल्माए गए इस सीन को भारतीय टीवी के शुरुआती लंबे ऑनस्क्रीन लिप-किस दृश्यों में से एक माना जाता है. उस समय टीवी पर ऐसे दृश्य कम देखने को मिलते थे, इसलिए इसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
कौन हैं राम कपूर की पत्नी?
अभिनेता राम कपूर की पत्नी का नाम गौतमी कपूर है. राम और गौतमी की मुलाकात 2000 के दशक की शुरुआत में टेलीविजन शो ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और उन्होंने 14 फरवरी, 2003 को शादी कर ली. इस दंपति के दो बच्चे हैं.
यह खबर भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय को दीया मिर्जा के बेटे ने दिया ‘पर्यावरण का ज्ञान’, लेकिन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं अभिनेत्री; जानिए क्या बोले यूजर्स