Home > मनोरंजन > पढ़ाई में अव्वल हैं राम कपूर की बेटी, ICSE में हासिल किए 97% मार्क्स, एक्टर बोले- वह कैसे मेरी बेटी हो सकती है?

पढ़ाई में अव्वल हैं राम कपूर की बेटी, ICSE में हासिल किए 97% मार्क्स, एक्टर बोले- वह कैसे मेरी बेटी हो सकती है?

Ram Kapoor Daughter: राम कपूर ने हाल ही में फराह खान के साथ अपनी बेटी सिया कपूर के बारे में खुलकर बातचीत की। एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी है।

Published By: Preeti Rajput
Last Updated: July 3, 2025 10:46:33 IST

Ram Kapoor Daughter: राम कपूर पिछले काफी समय अपनी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने वजन को काफी हद तक कम कर लिया है। राम अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर छाए हुए रहते हैं। हाल ही में राम कपूर ने अपनी बेटी  सिया कपूर के बारे में खलकर बातचीत की। राम ने खुलासा करते हुए कहा कि “सिया अपना रास्ता खुद चुन रही है। वह पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं।”

पढ़ने में काफी होशियार है राम कपूर की बेटी

हाल ही में राम कपूर बॉलीवुड निर्देशक फराह खान के व्लॉग में नजर आए। इस दौरान राम ने अपनी बेटी सिया कपूर को लेकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ” उनकी बेटी ने ICSE एग्जाम में 97 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं। अब वह न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी जा रही है।” राम ने आगे कहा कि “मुझे 47 परसेंट मिले थे। वह मेरी बेटी कैसे हो सकती है।” इस पर फराह ने मजाक में सवाल करते हुए कहा कि “तूने क्या खाकर इसको पैदा किया।”

न आलिया, न रश्मिका न प्रियंका, दीपिका पादुकोण ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, दुआ की मम्मी बन जीत ली दुनिया, चारों तरफ बज रहा भारत का डंका

राम कपूर की फिटनेस पर बोली पत्नी गौतमी

बता दें कि राम कपूर की बेटी सिया और बेटा लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहते हैं। दोनों हमेशा लो प्रोफाइल रहते हैं। वहीं कुछ समय पहले राम की पत्नी गौतमी ने बताया था कि “उन्हें फिटनेस के लिए इंस्पायर करने वाली सिया ही थीं। सिया ने भी खुद 38 किलो वजन कम किया है। सिया के ट्रांसफॉर्मेशन ने राम को फिटनेस के लिए काफी इंस्पायर किया। राम ने उसका डिटरमिनेशन देखा था।” फराह खान के व्लॉग में राम ने अपना लग्जीरियस घर भी दिखाया। 

‘उसका फिर से चक्कर चला…’ शादीशुदा होते हुए भी पराए मर्द के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई श्वेता तिवारी? 18 साल बाद एक्स पति ने खोली एक्ट्रेस की पोल

Tags:
Advertisement
Advertisement
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
हल्दी और अदरक का जूस साथ मे पीने से क्या होता है? स्विजरलैंड में दिखाई सारा ने अदाएं, ये फोटोज देख दिल हार बैठेंगे आप सुबह खाली पेट कीवी खाने से क्या होता है? सावन मे ब्रह्म मुहूर्त के समय कर ले ये काम, घर मे होने लगेगी धन की बारिश सावन में तुलसी के साथ नही करे ये गलती, भोलेनाथ हो जाएंगे आप पर क्रोधित