Rakesh Bedi Nora Fatehi Dance: राकेश बेदी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद से भारत के सबसे चर्चित एक्टर्स में से एक बन गए हैं. पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रूप में उनके अभिनय और तीखे व हास्यपूर्ण संवादों की व्यापक रूप से प्रशंसा हुई है.
हाल ही में दिग्गज अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नोरा फतेही के साथ एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग की झलक साझा की है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
नोरा फतेही के साथ काम करेंगे राकेश बेदी
राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही के साथ एक डांस सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं. वीडियो में राकेश ने नोरा का परिचय देते हुए कहा, “आज मैं भारत की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक के साथ शूटिंग कर रहा हूं. सबसे बड़ी सनसनी, बेहतरीन अभिनेत्री, बेहतरीन डांसर. कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही!” इसके बाद नोरा कैमरे के सामने आईं, उन्हें नमस्ते किया और कहा, “हाय सर, हमें आपके साथ काम करने में बहुत खुशी हो रही है.”
जवाब में राकेश ने भी कहा कि उन्हें उनके साथ काम करके खुशी हुई. नोरा ने कहा, “आप कमाल कर रहे हैं, सर!” राकेश ने आगे कहा, “मैंने आपके साथ प्रतिस्पर्धा करने की पूरी कोशिश की, आपके जितना अच्छा बनने की कोशिश की!” नोरा ने जवाब में राकेश बेदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपका डांस बहुत अच्छा है, आपने बहुत अच्छा किया! मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि सब लोग गाना देखें और आपके डांस मूव्स देखें!”
राकेश ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, “ये कितना झूठ बोलती है !” नोरा हंस पड़ी और बोली, “नहीं, सच सच बोल रही हूं. मैं कह रही हूं कि सर ने कमाल कर दिया है, और इसमें वाकई बहुत अच्छा माहौल है. इस गाने को सुनकर ही यकीन होगा. हम चाहते हैं कि आप लोग इसे देखें. मुझे लगता है कि हर शादी में लोग यही गाना बजाएंगे!” बता दें कि राकेश बेदी अगली बार डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे