राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. यह पोस्टर सौरव गांगुली के 54वें बर्थडे के अवसर पर जारी किया गया है, जो उनके फैंस के लिए बड़ा तोहफा है. इस पोस्टर में राजकुमार राव बिना शर्ट के दिख रहे हैं, जो दादा के पुराने दिनों की याद दिलाता है.
फिल्म के पोस्टर ने खींचा ध्यान
फिल्म के इस पोस्टर में राजकुमार राव भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक को जीवंत करते हुए नजर आ रहे हैं. अभिनेता को गांगुली के उस मशहूर जश्न के दौरान दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यादगार नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी से जर्सी लहराई थी. यह पल गांगुली की कप्तानी की सबसे यादगार तस्वीरों में से एक है और क्रिकेट प्रशंसकों को आज भी याद है.
फिल्म में क्या दिखाया जाएगा?
यह फिल्म सौरव गांगुली के एक होनहार युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक के सफर को दर्शाएगी. इस फिल्म का उद्देश्य उनके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन दिखाना है. साथ ही इसमें दादा के नेतृत्व क्षमता पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसने अमिट क्रिकेट पर अमिट छाप छोड़ी.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने ने किया है. इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले किया है। इस प्रोजेक्ट को गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और डीबीएल द्वारा प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में राजकुमार राव पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की भूमिका निभाते दिखेंगे.
यह खबर भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर नया मोड़, ‘प्रतिबंध’ के बावजूद होगी सार्वजनिक स्क्रीनिंग; जानें क्या है ये बड़ी अपडेट?