राधिका आप्टे हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने साल 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस के साथ बहुत बुरा हुआ था. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी में भी टाइट कपड़े पहनने को कहा था. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा.
‘टाइट कपड़े पहनने की ज़िद की’
राधिका आप्टे ने नेहा धूपिया के साथ बातचीत में अपने ‘फ्रीडम टू फीड’ इनिशिएटिव के लिए अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान के एक अनुभव के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया, ‘एक इंडियन प्रोड्यूसर, जिसके साथ मैं काम कर रही थी, वह इस खबर से खुश नहीं था. उसने बहुत ही बेरुखी से जवाब दिया और मेरी परेशानी और पेट फूलने के बावजूद, मुझसे टाइट कपड़े पहनने की ज़िद की. मैं अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में थी और मुझे लगातार कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग हो रही थी. मैं बहुत ज़्यादा खा रही थी, चाहे वह चावल हो या पास्ता, और प्रेग्नेंसी के आम शारीरिक बदलावों से गुज़र रही थी. लेकिन, मुझे समझने के बजाय, मेरे साथ बहुत ही असंवेदनशील रवैया अपनाया गया. जब मुझे दर्द हो रहा था और सेट पर बेचैनी महसूस हो रही थी, तब मुझे डॉक्टर से मिलने की इजाज़त भी नहीं दी गई. इस बात ने मुझे सचमुच बहुत निराश कर दिया.’
यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड का शापित एक्टर! मौत के डर से नहीं की शादी, फिर भविष्यवाणी हुई सच; दादा-पिता की तरह हुआ निधन
हॉलीवुड मेकर्स की तारीफ की
राधिका आप्टे उस दौरान इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही थीं. उन्होंने साथ काम कर रहे हॉलीवुड प्रोड्यूसर की तारीफ की थी. उन्होंने कहा, ‘जिस हॉलीवुड फ़िल्ममेकर के साथ मैं काम कर रही थी, वह बहुत ज़्यादा सपोर्टिव थे. जब मैंने उनसे कहा कि मैं आजकल ज़रूरत से ज़्यादा खा रही हूं और हो सकता है कि शूट के आखिर तक मैं बिल्कुल ही अलग इंसान जैसी दिखने लगूं. तो वह हंसे और बोले, ‘चिंता मत करो, अगर इस प्रोजेक्ट के आखिर तक तुम कोई और ही इंसान बन भी जाओ, तो भी कोई बात नहीं. क्योंकि तुम प्रेग्नेंट हो.’ उनकी यह तसल्ली और अपनापन मेरे लिए पूरी दुनिया के बराबर था.’