Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. प्रोफेशनल वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में रहते हैं. पिछले काफी समय से उनकी शादी को लेकर हर तरफ बात हो रही है. पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी. लेकिन, दोनों का रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है. वहीं अब एक बार फिर ज्योति सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी मन्नत को लेकर बात करती नजर आ रही हैं.
ज्योति सिंह ने भोलेनाथ से मांगी मन्नत
ज्योति सिंह ने अपनी बहन जूही के व्लॉग में अपनी बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि भगवान महादेव से उन्होंने एक मन्नत मांगी है. उन्होंने बताया कि उन्हें बनारस काफी पसंद है. वह खुद को भोलेनाथ का भक्त मानती हैं. उन्होंने कहा कि यहां आने से उन्हें शांति मिलती है. उन्होंने भगवान से एक खास मन्नत मांगी है. हालांकि, पहले उन्होंने मन्नत का खुलासा नहीं किया है. लेकिन उन्होंने भांजे को गोद में लेकर इशारों में बताया कि उनकी मन्नत एक बच्चा पाना है. उन्होंने कहा कि आप वो मन्नत इसके रूप में देख सकते हैं. जब वह पूरी होगी, तो मैं आपको जरूर बताऊंगी.
पवन सिंह से अलग रह रहीं ज्योति
ज्योति ने आगे अपनी पर्सनल लाइफ को लकर भी कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी शादी में आगे क्या होने वाला है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर भविष्य में उनकी और उनकी भहनों की शादी नहीं होती है, तो तीनों एक साथ रहकर दोस्तों की तरह जिंदगी बिताएंगे. बता दें कि, ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. तभी से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. हालांकि, दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है. ऐसे में ज्योति का मां बनने की इच्छा जताना, जाहिर करता है कि एक अपनी पर्सनल लाइफ में खुशियां लाना चाहती हैं.
कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला
भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है. पवन सिंह का कहना है कि वह अब ज्योति के साथ नहीं रहना चाहते. हालांकि, ज्योति अभी भी चाहती हैं कि उनका रिश्ता सुधर जाए और पवन सिंह उनके पास लौट आएं.