Home > मनोरंजन > ‘फोन से दूरी और…’ पवन सिंह की पसंद पर पत्नी ने खोले राज, बताईं दिलचस्प चीजें

‘फोन से दूरी और…’ पवन सिंह की पसंद पर पत्नी ने खोले राज, बताईं दिलचस्प चीजें

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की तलाक याचिका का मामला कोर्ट में पेंडिंग है. इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर पवन सिंह को किस तरह की लड़कियां पसंद हैं.

By: Deepika Pandey | Last Updated: May 7, 2026 5:04:07 PM IST



Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी. शादी के कुछ सालों बाद ही अब ये कपल तलाक लेने जा रहा है. ज्योति और पवन सिंह का तलाक केस कोर्ट में लंबित चल रहा है. कहा जा रहा है कि ज्योति शादी बचाना चाहती हैं और पवन सिंह तलाक चाहते हैं. एक तरफ ज्योति पवन का इंतजार कर रही है. वहीं पवन सिंह का नाम आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है. ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या ज्योति में कोई कमी थी, जिसके कारण एक्टर अक्सर किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर में रहते हैं.

पवन सिंह को कैसी लड़कियां पसंद?

अब ज्योति सिंह ने इस बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि आखिर पवन सिंह को किस तरह की लड़कियां पसंद हैं. उन्होंने कहा कि जो लड़की फोन का इस्तेमाल न करती हो और उसे फोन के बारे में पता भी न हो. बाहर निकलने पर वो घूंघट कर सके. उसके पैर की अंगुली तक नहीं दिखनी चाहिए. आप कुछ भी बोलें, भले ही गाली देते हों, लेकिन वो कुछ न बोले, चुपचाप सिर झुकाकर सुनती रहे.

पवन सिंह को कैसी लड़की से करनी चाहिए शादी?

उन्होंने पवन सिंह को राय देते हुए कहा कि आगे से किसी लड़की से शादी करें, तो किसी गूंगी या बहरी लड़की से शादी करें. आप एक्टर होने के बावजूद किस जमाने में जी रहे हैं. आज के जमाने में आप किसी लड़की से उम्मीद करते हैं कि उसके पास फोन न हो और वो घूंघट निकाले. आपके हिसाब से ये संस्कार नहीं होते. संस्कारों को जस्टिफाई नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik New Show: 10 प्रेंग्नेंट महिलाओं वाला शो, एक वार्ड में होंगी कैद; जानें- कहां होगी स्ट्रीमिंग?

दोबारा शादी नहीं करेंगी ज्योति सिंह

ज्योति ने बताया कि इस रिश्ते में उन्होंने काफी कुछ दिया है. उन्होंने अपने दिन रात एक कर दिए. बीते दो सालों से पवन और ज्योति ने एक दूसरे से कोई बातचीत नहीं की है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पवन सिंह ने उनके 8 साल बर्बाद कर दिए. अगर उन्हें छोड़ना ही था, तो पहले ही छोड़ देते. साथ ही ज्योति सिंह ने ये भी कहा है कि वे कभी दूसरी शादी नहीं करेंगी.

Advertisement