भोजपुरी की दुनिया में भी सितारों से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचने का काम करते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं, जिसके बारे में पवन सिंह ने खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि पावरस्टार पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को देखते ही ऐसा प्लान बनाया कि उन्हें भागना पड़ा. चलिए जानते हैं ये किस्सा.
जब पवन सिंह और खेसारी चले प्रचार करने
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आप की अदालत में पवन सिंह और खेसारी से जुड़ा किस्सा साझा किया था. उन्होंने कहा, ‘मैं 19 में चुनाव लड़ रहा था. उस दिन हम लोगों ने तय किया कि पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ तीनों जाएंगे प्रचार करने. और एक हेलीकॉप्टर बुक हुआ और मैं जाके बैठ गया. पवन सिंह आके बैठे. पवन सिंह बोले कि क्या देख रहे हो चलो. तो मैं बोला कि अपना भाई खेसारी भी आ रहा है. मैंने कहा आने दीजिए क्या दिक्कत है.’
यह खबर भी पढ़ें: सदी के महानायक पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए कौन है वो
फिर हुआ ऐसा कि खेसारी हुए हैरान
इसके बाद निरहुआ ने कहा, ‘खेसारी आए और बोले प्रणाम भैया. उसके बाद पवन सिंह ने पायलट से कहा पीछे देखो सर. अब हेलीकॉप्टर पावर स्टार उड़ाएगा. खेसारी जी बोल रहे हैं- ‘ऐ भैया देखिए, हमको इसीलिए ले जा रहे हैं. हम नहीं जाएंगे पवन जी आप शांत जाइए.’ फिर पवन सिंह ने खेसारी से कहा कि क्यों डर रहे हो आज हम हेलीकॉप्टर उड़ाएंगे. आओ ना यार इधर बैठो अब पावर स्टार उड़ाएगा.’ इसके बाद खेसारी लाल यादव उतरे और बोले भैया हम नहीं जाएंगे प्रणाम. यह पूरा किस्सा बताते हुए दिनेश लाल यादव हंसने लगे थे.
यह खबर भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav live show: मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के शो में बेकाबू हुई भीड़, चले जूते-चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज