Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • 1000 करोड़ के करीब पठान, शुक्रवार को कमाई में आया उछाल

1000 करोड़ के करीब पठान, शुक्रवार को कमाई में आया उछाल

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे। फिल्म की कमाई में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के कलेक्शन […]

Advertisement
Pathaan Collection
  • February 11, 2023 6:28 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे। फिल्म की कमाई में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के कलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें, फिल्म ने दो हफ्ते में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

900 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

खबरों की मानें तो शाहरुख खान की पठान ने तीसरे शुक्रवार जबरदस्त कलेक्शन किया, जो कि आम बात नहीं है। दरअसल, फिल्म ने तीसरे वीकेंड में न्यूनतम 29-30 करोड़ तक का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में फिल्म में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

शाहरुख की चार साल बाद वापसी

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं, दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है। जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है। इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें, शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो थी जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की हाल ही में‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार


Advertisement