Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक बार फिर टली तारीख, लॉस एंजेलिस में लगी आग का पड़ा असर, क्या इस बार नहीं होगा Oscar Awards?

एक बार फिर टली तारीख, लॉस एंजेलिस में लगी आग का पड़ा असर, क्या इस बार नहीं होगा Oscar Awards?

लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी आग ने शहर को तबाह कर दिया है और इसके चलते ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन संकट में पड़ सकता है। लॉस एंजेल्स में फैली इस आग ने न केवल शहर के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है, बल्कि हॉलीवुड सितारों के भी कई घर नष्ट कर दिए हैं।

Advertisement
Will the Oscars 2025 be cancelled_
  • January 15, 2025 2:36 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

मुंबई: लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी आग ने शहर को तबाह कर दिया है और इसके चलते ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन संकट में पड़ सकता है। 3 मार्च को होने वाले 96वें अकादमी अवॉर्ड्स पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आयोजकों द्वारा इसे टालने पर विचार किया जा रहा है।

हॉलीवुड सितारों के नष्ट हुए घर

लॉस एंजेल्स में फैली इस आग ने न केवल शहर के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है, बल्कि हॉलीवुड सितारों के भी कई घर नष्ट कर दिए हैं। इस आपदा में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है और 20 लाख करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। आग से हुए नुकसान और बढ़ते संकट को देखते हुए अकादमी अब इस भव्य आयोजन को टालने पर विचार कर रही है।

Los Angeles

कोई जश्न न मनाए

जंगल की आग के चलते ऑस्कर नामांकन प्रक्रिया पहले ही प्रभावित हो चुकी है। वहीं अब 17 जनवरी तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाकर अब 19 जनवरी कर दी गई है। साथ ही, मतदान की अवधि भी बढ़ाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोजकों की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि इस कठिन समय में किसी भी प्रकार का जश्न न हो क्योंकि लॉस एंजेल्स के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

96 साल का इतिहास

अगर इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स रद्द होते हैं, तो 96 साल का इतिहास टूट जाएगा। यह फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है, जिसका आयोजन लगातार होता आया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स को जीतना हर फिल्म निर्माता और कलाकार के लिए एक बड़ा सम्मान माना जाता है। अगर यह आयोजन रद्द हुआ, तो यह हॉलीवुड के इतिहास में बड़ी दुख की बात होगी।

ये भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी ने पैपराज़ी से विवियन के बारे में बोल दी ये बात, फैंस बोले-भाई अब तो…..


Advertisement