आदित्य धर की धुरंधर में जमीन जमाली का दमदार किरदार निभाने वाले राकेश बेदी इन दिनों एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के साथ उनकी परफॉर्मेंस जमके धमाल मचा रही है. शिल्पा राव की आवाज में रिकॉर्ड किए गए ‘या बाबा’ गाने में जहां नोरा फतेही एक्सीलेंट डांस स्टेप्स किए हैं तो वहीं राकेश बेदी की प्रेजेंस आपको गाने के अंत तक स्क्रीन से बांधे रखती है. इस गाने के लिरिक्स में नोरा फतेही ने भी कुछ बोल लिखे हैं जबकि शिल्पा राव के साथ एक सिंगर के तौर पर भी कैमियो किया है.
राकेश बेटी के ठुमकों ने लूटी महफिल
धुरंधर में अपनी परफॉर्मेंस से लाखों दिलों पर राज करने वाले जमीन जमाली अब डांस की दुनिया में भी कहर ढ़ा रहे हैं. डांस क्वीन नोरा फतेही के ‘या बाबा’ सॉन्ग में एक तरफ एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए हैं तो वहीं राकेश बेदी ने अपने स्पेशल अंदाज से गाने में जान फूंक दी है. एक तरफ कॉमिक किरदार से महफिल लूटने वाले सीनियर एक्टर राकेश बेटी फेस्टिव वाइव एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
नोरा ने लिखे गाने के बोल
एरेबिक इंफ्लूएंस वाले ‘या बाबा’ गाने को हाई-एनर्जी बीट्स में रिकॉर्ड किया गया है. इस गाने की कंपोजिंग संजॉय ने की है जबकि इसके लिरिक्स नोरा फतेही, संजॉय और वायु ने मिलकर लिखे हैं. इश गाने में नोरा फतेही जितनी अच्छी डांस परफॉर्मेंस देती हैं, उससे कहीं ज्यादा उनकी आवाज का जादू फैन्स को मंत्रमुग्ध कर रहा है. ग्लैमर और डांस के साथ गाने में अब टैलेंट भी कूट-कूटकर भर दिया गया है.
वर्ल्ड म्यूजिक डे को बनाया स्पेशल
क्योंकि गाने को वर्ल्ड म्यूजिक डे पर रिलीज किया गया है इसलिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गाने में नोरा फतेही के ग्लैमर के साथ राकेश बेदी के ‘जमील जमाली’ कॉमिक अवतार को याद कर रहे हैं. हालांकि गाने में भी राकेश बेटी अपने पुराने किरदार से मिलते-जुलते अंदाज में परफॉर्म कर रहे हैं जो गाने को और भी गर्मजोशी से भर देता है. कुछ यूजर ने कमेंट किया कि इस गाने को धुरंधर में जगह मिलनी चाहिए थी.
ये भी पढ़ें:-Eetha Real Story Explained: कौन थीं विथाबाई नारायणगांवकर? जिनके किरदार में ढलने के लिए श्रद्धा कपूर ने झोंकी जान!