Bobby Deol Childhood Story: बॉलीवुड एक्टर्स बॉबी देओल और सनी देओल इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं. वे अपने माता-पिता से काफी जुड़ाव रखते हैं. वे उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा मानते हैं. वे पंजाब के एक छोटे गांव से आकर मुंबई जैसे बड़े शहर में आ गए. उनकी मां प्रकाश कौर अपने बच्चों को काफी सख्ती से रखती थीं. हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपने परिवार और अपनी मां के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब बॉबी स्कूल में सही से पढ़ाई नहीं करते थे, तो उनकी मां उन्हें बहुत पीटती थीं.
दरअसल ‘आप की अदालत’ में बॉबी से सवाल किया गया कि क्या वे पढ़ाई में अच्छे थे. इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, उन्हें स्कूल जाना ज्यादा पसंद नहीं था. स्कूल न जाने पर उनकी मां उन्हें काफी पीटती थीं. उन्होंने बताया कि उनका स्कूल इंग्लिश मीडियम था और उन्हें इंग्लिश बोलने के लिए कहा जाता था लेकिन वे ज्यादातर हिंदी ही बोलते थे. इसके कारण उनकी मां को शिकायत मिलती थी. स्कूल की तरफ से कहा जाता था कि अगर आपका बेटा हिंदी बोलता है, तो उसे हिंदी मीडियम स्कूल में भेजो.
पीटते हुए स्कूल ले जाती थी मां
उन्होंने बताया कि उन्हें स्कूल जाने और आने के टाइम पर मार पड़ती थी. स्कूल से ये शिकायत मिलने के बाद उन्हें बहुत डांट पड़ी थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी भूलने और इंग्लिश सीखना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि उनका घर और स्कूल पास में ही था. जब वे स्कूल नहीं जाना चाहते थे, तो उनकी मां उन्हें सुबह-सुबह पीटते हुए स्कूल ले जाती थीं.
शेयर किया बचपन का किस्सा
उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक दिन उनकी मां उन्हें स्कूल लेकर गईं. प्रिंसिपल वहीं खड़े हुए थे. उन्होंने मां को देखते ही कहा कि ये पढ़ना नहीं चाहता, इसे वापस ले जाइए. इसके बाद उनकी मां उन्हें चप्पल से पीटते हुए घर ले आई थीं क्योंकि उनके पास यही बेस्ट हथियार था.
सनी देओल ने भी बताया था मां का खौफ
इतना ही नहीं 2024 में सनी देओल कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे. उन्होंने भी वहां पर बताया था कि उनके पापा धर्मेंद्र ने उन्हें कभी नहीं पीटा लेकिन उनकी मां की आंखे बहुत पावरफुल थीं. उनका 20 किलो का हाथ भारी पड़ जाता था. उन्होंने मुझे सीधा करके रखा. अगर मुझे खेलते हुए चोट भी लग जाती थी, तो वो मुझे चप्पल से पीटती थीं. कई बार तो खून बहने लगता था.