Mirzapur The Movie Trailer Release Date: मिर्जापुर के फैन्स तैयार हो जाइए. खून-खराबे और गन-कल्ट की दुनिया की गूंज, अब छोटे पर्दे से निकलकर सीधे सिनेमाघरों में सुनाई देगी. ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद, अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ब्लॉकबस्टर सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ के अवतार में बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है.हाल ही में मेकर्स ने इसका दमदार टीजर रिलीज किया था, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी. अब फैंस के लिए एक और धमाकेदार खबर सामने आई है- फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने वाला है. फिल्म की रिलीज डेट 4 सितंबर से पहले, ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जहां पूरी स्टार कास्ट मौजूद होगी.
कब आ रहा है ट्रेलर?
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इस ट्रेलर लॉन्च के लिए एक ग्रैंड इवेंट रखा जाएगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद होगी. मेकर्स का कहना है कि 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म से पहले, 11 अगस्त को आने वाला यह ट्रेलर दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया की एक बेहद रोमांचक और बड़ी झलक दिखाएगा.
टीजर में क्या-क्या खास दिखा?
सामने आए टीजर में कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आए, जैसे अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि जितेंद्र कुमार इस बार बबलू पंडित के किरदार में एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा, रवि किशन की एंट्री ने मिर्जापुर की इस दुनिया को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है.
क्या होगी फिल्म की कहानी?
टीजर के हिसाब से, यह फिल्म एक ओरिजिन स्टोरी है जो साल 2018 (यानी सीजन 1 के समय और उससे पहले) के बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी. सीजन 2 में मारा जा चुका मुन्ना भैया इस फिल्म में बिल्कुल जिंदा नजर आएंगे. कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) इस बात से परेशान हैं कि मुन्ना (दिव्येंदु)उनका सही उत्तराधिकारी बन पाएगा या नहीं. दूसरी तरफ, पंडित ब्रदर्स यानी गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार), मुन्ना के साम्राज्य को तहस-नहस करके मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा करने की जद्दोजहद में जुटे हैंय
बड़े पर्दे पर दिखेगा अलग ही भौकाल
भले ही कहानी सीजन 1 के समय की याद दिलाती हो, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों के लिए एक बिल्कुल नई और अनकही दास्तान लेकर आ रही है. इस बार पर्दे पर अलग ही लेवल का भौकाल देखने को मिलेगा. पूर्वांचल की धूल भरी सड़कों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक, मिर्जापुर का दायरा अब बहुत बड़ा हो गया है.
कौन-कौन से चेहरे आएंगे नजर
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान जैसे कई शानदार कलाकार नजर आएंगे.
नोट कर लीजिए दोनों तारीख!
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोडक्शन संभाला है.
ट्रेलर लॉन्च की तारीख: 11 अगस्त 2026
सिनेमाघरों में रिलीज: 4 सितंबर 2026
ये भी पढ़ें:- करण जौहर का शो ‘The Traitos 2’ हुआ लॉन्च: श्वेता तिवारी से लेकर रिया चक्रवर्ती तक, ये 21 चेहरे मचाएंगे धमाल!