Tuesday, June 6, 2023

सोनाली कुलकर्णी ने कहा “बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं” उर्फी को आ गया गुस्सा

मुंबई: एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने एक इवेंट में कहा था कि भारत में बहुत सारी लड़कियां हैं जो बहुत आलसी हो गई है। वो ऐसा पति या ब्वॉयफ्रेंड चाहती हैं, जिसके पास अच्छी नौकरी हो। वहीं वो खुद काम नहीं करना चाहती है। अपने इस बयान को लेकर वो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे तो कुछ ट्रोल। अब इस मामले में उर्फी जावेद ने अपना रिएक्शन दिया है।

अभिनेत्री का रिएक्शन

उर्फी जावेद ने सोनाली कुलकर्णी के वीडियो को रीट्वीट किया और कैप्शन में लिखा – जो कुछ भी आपने लिखा है वो बहुत असंवेदनशील है। आप आज की महिलाओं को आलसी बता रही है। जबकि वो अपने काम के अलावा घर के कामों को भी संभालती है। अच्छा कमाने वाला पति चाहने में बुराई क्या है? सदियों से पुरूषों ने महिलाओं को केवल बच्चा पैदा करने की मशीन के रूप में देखा है। शादी के लिए सबसे मुख्य वजह दहेज़ है। उन्होंने लड़कियों के लिए कहा- तुम मांगने या डिमांड करने से कभी डरना मत। आप सही है लड़कियों को काम जरूर करना चाहिए। ये एक विशेषाधिकार है, जो हर किसी को नहीं मिलता है।

आपको बता दें, एक इवेंट में सोनाली कुलकर्णी ने लड़कियों को आलसी कहा था। जिसका एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। वीडियो में सोनाली कुलकर्णी ये कहती हुई नजर आ रही है कि ”भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं, उन्हें ऐसा ब्वॉयफ्रेंड या पति चाहिए जो अच्छी नौकरी करता हो, जिसके पास अच्छा घर हो। लेकिन उस लड़की में खुद इतनी हिम्मत नहीं होती है कि वो अपने होने वाले पति से ये कह पाए कि मैं क्या करूंगी जब तुम मुझसे शादी करोगे।’

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Latest news