Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • Look Back 2024: साल 2024 में इन बॉलीवुड सितारों के घर गूंजी नन्हे मेहमानों की किलकारी

Look Back 2024: साल 2024 में इन बॉलीवुड सितारों के घर गूंजी नन्हे मेहमानों की किलकारी

इस साल कुछ लोग दुनिया को अलविदा कह गए, तो कुछ के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड में किन सितारों के घर नन्हा मेहमान आया है।

Advertisement
Celebrity babies born 2024
  • December 14, 2024 10:51 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: साल 2024 खत्म होने वाला है। यह साल हम सभी को ढेर सारी खुशियां, गम और मिले-जुले अनुभव ज़रूर दे कर जा रहा है। इस साल कुछ लोग दुनिया को अलविदा कह गए, तो कुछ के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड में किन सितारों के घर नन्हा मेहमान आया है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस साल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। अनुष्का ने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है। कपल की पहले से एक बेटी है, उसका नाम ‘वामिका’ है।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल सितंबर में अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म और नाम की घोषणा की।

ऋचा चड्ढा-अली फजल

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल अपनी बेटी का स्वागत किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘जुनैरा इदा फजल’ रखा है। ऋचा चड्ढा और अली फजल अक्सर अपनी बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल ने इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। वरुण धवन ने अपनी बेटी का नाम ‘लारा’ रखा है। वे एक-दूसरे के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

यामी गौतम-आदित्य धर

अभिनेत्री यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम ‘वेदविद’ रखा है। यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की।

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर

‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ’12 फेल’ फेम विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने फरवरी में अपने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘वरदान’ रखा।

मसाबा-सत्यदीप मिश्रा

मसाबा और सत्यदीप मिश्रा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने 11 अक्टूबर को अपनी बेटी का स्वागत किया। मसाबा ने अभी तक अपनी बेटी का नाम प्रशंसकों के साथ साझा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें :-

असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी को पढ़ाने की कही बात, क्यों कही उर्दू भाषा की बात, जाने यहां

Advertisement