8
27 जून को शुरू हुए शो ‘लॉक अप 2’ का आखिरकार आज बुधवार यानी 5 अगस्त को ग्रैंड फिनाले है, जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. अब इस शो के टॉप पांच फ़ाइनलिस्ट बचे हैं, तो दर्शकों को जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन उठाएगा और ये ट्रॉफी. चलिए जानते हैं कि कहां, कब और कैसे देख सकते हैं फाइनल. जानिए पूरी डिटेल्स.
कब-कहां और कैसे देखें ग्रैंड फिनाले?
‘लॉक अप: सच या सजा’ का ग्रैंड फिनाले आज, यानी 5 अगस्त (बुधवार) को रात 8 बजे IST पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. विनर अनाउंस होने से पहले, फाइनलिस्ट को चैलेंज की एक आखिरी सीरीज़ का सामना करना होगा. फाइनल में जाने-माने सेलिब्रिटीज और जर्नलिस्ट भी जूरी वोट देने से पहले कंटेस्टेंट से सवाल करेगी, जिससे फिनाले और भी दिलचस्प हो जाएगा.
कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
‘लॉक अप सीजन 2’ के विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. शो की शुरुआत में ही होस्ट ने घोषणा की थी कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स सिर्फ ट्रॉफी जीतने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी छवि से जुड़े लेबल और विवादों से बाहर निकलकर खुद को नए अंदाज में साबित करने के लिए भी मुकाबला कर रहे हैं.
कौन-कौन हैं फाइनलिस्ट की होड़ में?
‘लॉक अप सीजन 2’ का मुकाबला अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. फिनाले में जगह बनाने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे शामिल हैं. वहीं, ‘लैला’ के नाम से मशहूर वरुण यादव ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले शो से बाहर होने वाले आखिरी कंटेस्टेंट बने. अब ट्रॉफी और प्राइज मनी के लिए इन पांचों फाइनलिस्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
यह खबर भी पढ़ें: शिवांगी जोशी बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर! शो की विजेता को नागिन बनाएंगी एकता कपूर? निर्माता ने किया चौंकाने वाला खुलासा