Home > मनोरंजन > Lock Upp 2 Winner Leaked: योगेश नहीं तो कौन बना ‘लॉकअप 2’ का विजेता? नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन; विनर का नाम हुआ लीक

Lock Upp 2 Winner Leaked: योगेश नहीं तो कौन बना ‘लॉकअप 2’ का विजेता? नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन; विनर का नाम हुआ लीक

Lock Upp 2 Winner Leaked:'लॉक अप 2' का फिनाले 5 अगस्त को होगा. रिपोर्ट्स में शिवांगी जोशी को विजेता बताया जा रहा है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक विनर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

By: Preeti Rajput | Published: August 2, 2026 12:46:36 PM IST



Lock Upp 2 Winner Leaked: नेटफ्लिक्स का फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही कदम दूर है. शो पहले दिन से  चर्चा का विषय बना हुआ है.  रितेश देशमुख और फराह खान मिलकर इस शो को होस्ट करते नजर आए. इस पूरे सीजन शो में काफी सीक्रेट पूरी दुनिया के सामने आए. साथ ही शो में काफी लड़ाइयां और कनेक्शन देखने को मिले. 5 अगस्त को ‘लॉकअप 2’ का फिनाले आने वाला है. दर्शकों ने विनर को लेकर कयास भी लगाने शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत टॉप तीन फाइनलिस्ट होने वाले हैं. इन्हीं में से किसी एक के हाथ ट्रॉफी लगने वाली है. 

कौन जीतेगा लॉकअप 2?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉक अप 2 को अपना विनर मिल गया है. जानकारी के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी शो की विनर बन गई है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स की तरफ ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है. लेटेस्ट बज के अनुसार, शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा और योगेश रावत कोउ मात देकर लॉक अप 2 की ट्रॉफी हासिल कर ली है. हालांकि, फिनाले एपिसोड अभी नहीं आया है. इसके साथ ही विनर को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: 26 की उम्र में पति की मौत, समाज के खिलाफ जाकर फिल्मों में रखा कदम, 40 साल के बेटे को खोया..जानिए उनकी दर्दभरी कहानी

हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चौधरी 

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षद चोरड़ा और आकांक्षा चौधरी फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गए हैं. उनके फैंस ये खबर सुन काफी निराश हो गए हैं. हालांकि,  हर्षद को रियलिटी शो में डेब्यू करते देख उनके फैंस काफी खुश थे. लेकिन शो में उनकी हिस्सेदारी को लेकर काफी चर्चा रही थी. लेकिन लॉकअप में उनकी जर्नी काफी शानदार रही. शिवांगी के साथ हर्षद की दोस्ती भी काफी सुर्खियों में रही है. वहीं अब दर्शकों को केवल फिनाले का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: कुत्ता पाल लूं लेकिन गौरव खन्ना नहीं! पति से अलग होते ही आकांक्षा चमोला ने दिखाया अपना असली रूप, जानें पूरा मामला

Advertisement