Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपूलर रियलिटी टीवी शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है. घर के कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा का नाम सबसे ऊपर है. मंगलवार, 14 जुलाई के एपिसड में भाभी जी शिल्पा ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी पर निशाना साधा और उनके कैरेक्टर पर उंगली उठाई. श्रेया कालरा के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने फेम शिवांगी की पर्सनल लाइफ, अफेयर और वर्जिनिटी पर कई सवाल खड़े किए. जिसके बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है.
लॉकअप 2 में मचा बवाल
‘लॉकअप’ 2 में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा बातचीत के दौरान शिवांगी को लेकर कई चीजें कहीं गई. हालांकि, बीच में श्रेया उन्हें ऐसा कहने से मना करती नजर आईं. शिप्रा ने कहा कि शिंवागी ने बताया कि वह शादी से पहले इंटीमेट होने पर विश्वास नहीं करती हैं. वह अब तक वर्जिन है. दोनों ने मिलकर शिवांगी का खूब मजाक उड़ाया.
शिल्पा ने उठाई शिवांगी पर उंगली
दरअसल, कंट्रोलर बनी शिल्पा शिंदे की बात जब शिवांगी ने नहीं मानी, तो वह भड़क उठीं. उन्होंने श्रेया से कहा कि उनकी शिवांगी से एक दिन तगड़ी लड़ाई होने वाली है. शिवांगी उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है, तब श्रेया ने कहा कि शिवांगी जिस तरह के लड़की है, वह किसी की दोस्त नहीं बन सकती. शिल्पा ने कहा कि मैं तो उसे ठीक करके ही जाउंगी.
ये भी पढ़ें: एजबेस्टन में एक्ट्रेस कृति सेनन ने लूटी महफिल, MS धोनी के साले संग मैच का उठाया लुत्फ, तस्वीरें वायरल
शिल्पा ने की सारी हदें पार
शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वह अब तक जिस भी शो में गई है, इस प्रोग्राम के एक्टर के साथ एक अफेयर चल रहा है. जब कुशाल टंडन के साथ तक उसके अफेयर रहे हैं.. उनका उनके (हर्षद चोपड़ा) साथ भी रोमांस था. इस बीच श्रेया ने शिल्पा से कहा कि उन्हें कैमरे के सामने बात नहीं करनी चाहिए.