Home > मनोरंजन > Lock Upp 2: ‘भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’… ट्रोलर्स को अशनीर ग्रोवर का बेबाक जवाब, बीवी के सपोर्ट में आकर झेला यूजर्स का गुस्सा!

Lock Upp 2: ‘भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’… ट्रोलर्स को अशनीर ग्रोवर का बेबाक जवाब, बीवी के सपोर्ट में आकर झेला यूजर्स का गुस्सा!

लॉक अप कंटेस्टेंट माधुरी जैन ग्रोवर के अमीर-गरीब बच्चे पैदा करने वाले स्टेटमेंट पर बढ़ती कॉन्ट्रोवर्सी के बीच पति अशनीर ग्रोवर भी ट्रोल हो रहे हैं. अब बिजनेसमैन के कैजुअल वाले कमेंट पर इन्फ्लूएसंर्स और नेटिजन्स सोशल मीडिया पर घेर रहे हैं.

By: Kajal Jain | Published: July 7, 2026 6:17:43 PM IST



नेटफ्लिक्स के मोस्ट ट्रेंडिंग रियालिटी शो ‘लॉकअप 2’ में पूर्व शार्क और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के विवादित बयान ने इंटरनेट पर तीखी बहस छेड़ दी है. यूजर्स का गुस्सा माधुरी जैन पर फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने लगे. माधुरी जैन के साथ-साथ नेटिजन्स ने शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख को भी निशाने पर लेना शुरु कर दिया क्योंकि उन दोनों ने कंटेस्टेंट की बात को न तो काटा और न ही उसका विरोध किया. माधुरी जैन से कहा था कि अमीर बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी, जिस पर लोगों ने अश्नीर ग्रोवर को अरबों की संपत्ति दान करने की नसीहत दे डाली, लेकिन विवाद उस समय बढ़ गया जब बहस में अश्नीर ग्रोवर कूद पड़े. और अब यूजर्स माधुरी के साथ-साथ अश्नीर को भी ट्रोल कर रहे हैं. जानिए आखिर क्या है पूरा विवाद-

माधुरी जैन ग्रोवर ने रिवील किया था सीक्रेट

लॉक अप सीजन-2 रियालिटी सो के एलिमिनेशन से बचने के लिए माधुरी ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि वो और अशनीर तीसरी बच्चा प्लान कर रहे हैं. माधुरी ने बड़े ही एक्साइटमेंट के साथ कहा था कि ज्यादातर अमीर लोगों के तीन बच्चे होते हैं. इस दौरान माधुरी ने अमीर और गरीब बच्चे पैदा करने को लेकर एक कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट कर कि अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब लोग बच्चा पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी. हालांकि माधुरी एलिमिनेशन से तो बच गई लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

सपोर्ट में उतरे पति अशनीर ग्रोवर

सोशल मीडिया पर माधुरी जैन ग्रोवर की ट्रोलिंग के बीच भारत पे के को-फाउंडर और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर सपोर्ट में उतरे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि  ‘भीख/चंदा मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है.’ बीवी ने अच्छा ज्ञान दे दिया है- इतने में इतना ही चलेगा. अशनीर कैजुअल वाला कमेंट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नलिनी उनागर (@NalinisKitchen) की पोस्ट पर था जिस पर इन्फ्लुएंसर ने अशनीर को 900 करोड़ की संपत्ति गरीब लोगों में दान करने की सलाह दी थी ताकि अमीरी-गरीबी के फर्क को मिटाया जा सके.

सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

इन्फ्लुएंसर नलिनी उनागर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि अगर गरीब लोगों के ज्यादा बच्चे होने से गरीबी बढ़ती है तो आप अपनी लगभग 900 करोड़ रुपये की संपत्ति 1,800 परिवारों को दान कर दीजिए. हर एक को 50 लाख. फिर वो अपने परिवार को खुशी-खुशी पाल लेंगे. आप 900 करोड़ रुपये क्यों रख रहे हैं? सारा पैसा दान करके हिमालय जाओ और सन्यासी बन जाओ. जहां अशनीर ग्रोवर हमेशा की तरह अपने बेबाक अंदाज में कमेंट कर रहे थे तो वहीं नलिनी ने भी जरा ढ़ील नहीं छोड़ी. इन्फ्लूएंसर ने लिखा कि गरीबों के पास फ्रॉड करने का प्रिविलेज नहीं होता, वो अपने बच्चों में या एक छोटी सी साइकिल में अपनी खुशी ढूंढ लेते हैं.

अशनीर ग्रोवर को जमकर पड़ी लताड़

इन्फ्लूएंसर नलिनी ने लिखा कि रजनीकांत, बोमन ईरानी, ओपरा विनफ्रे, चार्ली चैपलिन और कल्पना सरोज जैसे तमाम लोग भी कभी गरीब थे. उनके माता-पिता ने जन्म दिया इसलिए वो दुनिया में हैं. गरीब होने का मतलब नहीं कि बच्चे पैदा न करें. कुछ लोग लाइफ में आगे बढ़ते हैं. कुछ नहीं. सब स्किल्स और माइंडसेट का गेम है. अमीर बच्चों में स्किल नहीं होगी तो उनकी अगली पीढ़ी फुटपाथ पर आ जाएगी. 

बहस में कूदे नेटिजन्स

सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज की कॉन्ट्रोवर्सी हो और यूजर्स इसमें ना कूदें. ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन इस मामले में भी नेटिजन्स ने जमके बिजनेसमैन और उनकी वाइफ को सपोर्ट करते नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि माधुरी सच कह रही है. गरीब लोग 3-4 बच्चे पैदा कर रहे हैं और हाई-फाई लोग 1 या 2 ही बच्चे. जब गरीबी में बच्चों को परवरिश सही नहीं मिलते तो वो बड़े होकर अपराध की ओर जाते हैं. अन्य यूजर ने कमेंट लिखा कि यह अशनीर की मेहनत की कमाई है. गरीब काम करने में सक्षम है तो अमीर मुफ्तखोरी को सब्सिडी क्यों दें. गरीब हैं तो बच्चे पैदा मत करें. इन्फ्लूएंसर नंदिनी और तमाम यूजर्स का एक मत है कि बच्चे पैदा करना और उनकी परवरिश पूरी तरह से पर्सनल चॉइस है. अपनी पब्लिसिटी के लिए ऐसे मामलों पर कमेंट करना जायज नहीं है.

ये भी पढ़ें:- क्या ‘लॉक अप 2’ की आकांक्षा चौधरी को सपोर्ट कर रही हैं हानिया आमिर? Viral क्लिप देख चौंक गए फैन्स, इंटरनेट पर छेड़ी नई जंग!

Advertisement