Home > मनोरंजन > Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना में पक रही कोई खिचड़ी? तलाक की खबरों के बीच कपल ने की मुलाकात, गौरव बोले; ”बैंड बजा दिया…’

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना में पक रही कोई खिचड़ी? तलाक की खबरों के बीच कपल ने की मुलाकात, गौरव बोले; ”बैंड बजा दिया…’

Gaurav Khanna in Lock Upp 2: तलाक की खबरों के बीच Lock Upp 2 में गौरव खन्ना शो के कंटेस्टेंट और अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने आये. शो में उन दोनों की केमिस्ट्री और बातचीत देखकर लोग दंग हैं. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

By: Shivangi Shukla | Published: July 9, 2026 1:18:36 PM IST



Akanksha Chamola and Gaurav Khanna: हाल ही में गौरव खन्ना ने नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप’ में पहले आधिकारिक मेहमान के रूप में एंट्री की. उनकी ये एंट्री आकांक्षा चमोला द्वारा प्रीमियर एपिसोड में तलाक की पुष्टि करने के बाद हुआ. 

गौरव खन्ना के इस प्रोमो के ऑनलाइन जारी होते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई. दर्शकों के एक बड़े वर्ग का कहना है कि यह कपल सिर्फ प्रचार के लिए “तलाक” की कहानी का इस्तेमाल कर रहा है.

गौरव की एंट्री का वीडियो वायरल 

शो के नवीनतम प्रोमो में, होस्ट फराह खान शो के मुलाकात के समय की घोषणा करती हैं, जबकि प्रतियोगी अपनी कोठरियों में बंद रहते हैं. फराह कहती हैं, “मुलाकात का समय शुरू हो चुका है. आज सबसे मिलने आ रहे हैं हमारे पहले मेहमान!” कुछ ही देर बाद गौरव खन्ना घर में प्रवेश करते हैं और आकांक्षा की ओर बढ़ने से पहले एक छोटी सी कविता सुनाते हैं. आकांक्षा को देखकर मुस्कुराते हुए वे कहते हैं, “बैंड बजा दिया तूने,” जिससे आकांक्षा भावुक हो जाती हैं.

इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स की प्रतिक्रिया इसे लेकर दो हिस्सों में बंट गयी. कुछ लोग जहां दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दोनों की तलाक की खबर को सिर्फ एक ब्रांडिंग का जरिया मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतना सारा ड्रामा किसलिए? सिर्फ एक शो जीतने के लिए?” वहीं एक और यूजर ने लिखा था, “इस जोड़े में कितना ड्रामा है! इनमें तो जरा भी गरिमा नहीं बची.” एक और यूजर ने लिखा, “गौरव खन्ना और उसकी पत्नी शर्म बेच कर खा गए हैं क्या?”

Advertisement