29
एकता कपूर का शो लॉक अप सीजन 2 इन दिनों सबका ध्यान खींच रहा है. हाल में आकांक्षा चमोला ने अपने पति और अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात कही थी, जिसने पूरे मनोरंजन जगत में चौंका दिया था. इसके बाद भी नए-नए विवाद और खुलासों ने फैंस की नींद उड़ा दी है. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी आपस में भिड़ती दिख रही हैं. श्रेया ने तो आकांक्षा के आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी कर दी. इसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उनकी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
क्यों हुई श्रेया और आकांक्षा चौधरी में भिड़ंत?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दिखता है कि श्रेया कालरा ने स्प्लिट्सविला 16 की पूर्व प्रतियोगी आकांक्षा चौधरी के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं, जिनमें उन्हें घर तोड़ने वाली कहना शामिल था. इतना ही नहीं, श्रेया ने आकांक्षा के पारिवारिक मामलों में भी टिप्पणी की. इसके साथ ही उन्होंने आकांक्षा की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाया और उन पर प्रचार के लिए बाहरी प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
फिर इसी बात को लेकर आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा कि वह खुद कमाती हैं और यह भी स्पष्ट किया कि उनके भाई आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने योग्यता के बल पर सफलता हासिल की है. इसके बावजूद, दोनों प्रतियोगियों के बीच बहस जारी रही और तीखी नोकझोंक हुई. बात यहीं नहीं रुकी, एक वक्त पर श्रेया ने कहा कि आकांक्षा को शुक्र मनाना चाहिए कि वह उनके पॉडकास्ट में नहीं आईं, वरना हंगामा मच जाता. हालांकि, सूफी मोतीवाला, श्रेया को समझाते नजर आए और उन्हें कुछ गलत भाषा ना प्रयोग करने के लिए कहा.
श्रेया कालरा पर भड़के नेटिजंस
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, कई यूजर्स ने श्रेया कालरा की आलोचना की. एक यूजर ने उन्हें बेहद घटिया बताया. वहीं, दूसरे ने लिखा कि उन्होंने सारी हदें पार कर दीं. इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहना था कि मनोरंजन के नाम पर निजी और पारिवारिक हमले नहीं किए जाने चाहिए. एक ने कहा कि श्रेया इतनी घटिया कैसे होती जा रही. कुछ ने तो उन्हें जोकर तक कहा.
यह खबर भी पढ़ें: Toxic Teaser: सावधान! ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने कहा बच्चे रहें दूर…फिल्म के टीजर से सामने आया नयनतारा और कियारा का धमाकेदार लुक