बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव और शक्ति अवॉर्ड्स 2026 शो में बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2013 में एक अभिनेता को देखते ही उन पर क्रश हो गया था. चलिए जानते हैं कौन है वो अभिनेता.
कौन था एक्टर का क्रश?
इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री कृति खरबंदा से सवाल किया जाता है कि उनके लिए फुकरे फिल्म में पसंदीदा फुकरे कौन हैं? इस पर वह कहती हैं, ‘जब मैंने पहली बार ‘अंबरसरिया’ गाना देखा था, तो मुझे पुलकित सम्राट पर क्रश हो गया था, और अब मैं अपने क्रश के साथ ही शादीशुदा हूं, इसलिए वही मेरे पसंदीदा हैं. इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन ‘फुकरा’ गैंग के बाहर अगर किसी को चुनना हो, तो मुझे लगता है कि चूचा (वरुण शर्मा) मेरी पसंदीदा ‘फुकरा’ हैं.’
जिसे क्रश माना उसी से 11 साल बाद रचाई शादी
आपको बता दें कि कृति खरबंदा ने जिस अभिनेता (पुलकित सम्राट) को साल 2013 में क्रश माना. उसी से 11 साल बाद 2024 में शादी कर ली. आज दोनों बहुत खुश हैं.
वह अपने जीवन में क्या बदलना चाहती हैं?
आगे बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि क्या कोई ऐसी चीज़ है जिसे आप फिर से करना या उस पर दोबारा सोचना चाहेंगी? इस पर वह जवाब देती हैं, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं. मेरे यहां होने की एक वजह है, और मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ है, वह मुझे इसी पल तक ले आया है. मुझे लगता है कि पर्सनल लेवल पर मैं बस एक चीज बदलना चाहूंगी, मैं जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई हूं जहां लोगों के लिए मेरी हमदर्दी इतनी कीमती है कि मैं अब इसे आसानी से नहीं देती. काश मैं कुछ हद तक और ज्यादा खुलकर मिल पाती, लेकिन मेरा एक हिस्सा मुझे ऐसा करने नहीं देता. शायद मैं इस पर काम करूं, लेकिन मेरी हमदर्दी हर किसी के लिए नहीं है.’
कृति खरबंदा की फिल्में
कृति खरबंदा ने हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है. उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘राज रीबूट’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’, ‘हाउसफुल 4′ और ’14 फेरे’ शामिल हैं.
यह खबर भी पढ़ें: क्या करते हैं संगीतकार रहमान के बेटे एआर अमीन? सुबह-सुबह आई मनहूस खबर
यह खबर भी पढ़ें: ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं’ से छाया, पाकिस्तान में जन्मा, पढ़ाई में था मास्टर; पत्नी और जवान बेटी की मौत देख सदमे में गई जान