Thursday, March 16, 2023

KLRahulAthiya: बिना सिन्दूर और मंगलसूत्र के अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, यूजर ने कहा- एटीट्यूड देखो …..

KLRahulAthiya

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी के बाद पहली बार अथिया को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया।

इस दौरान एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में नजर आई. हालांकि, मंगलसूत्र और सिन्दूर न होने की वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। बता दें, ट्रोलिंग का एक कारण यह भी था कि अभिनेत्री ने पैपराजी को बुरी तरह से नजरअंदाज किया।

सैलून के बाहर स्पॉट हुई अथिया

मुंबई के सैलून के बाहर स्पॉट हुई अथिया को देखते ही पैपराजी ने उन्हें रुकने के लिए कहा. अभिनेत्री उनकी बातों को नजरअंदाज कर दी और वहां से चली गई. आगे पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी तो एक्ट्रेस की तरफ से नार्मल रिएक्शन मिला। एक पैपराजी ने उनसे पूछा कि वो कैसी हैं तो बिना जवाब दिए अथिया गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं।

यूजर्स ने अथिया का उड़ाया मजाक

अथिया की तेजी और रूड बिहेव को देखकर सोशल मीडिया उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एटीट्यूड देखो। क्यों पीछे पड़े हो इनके, नजरअंदाज करो सीधे नीचे आ जाएगी। दूसरे ने लिखा, कितनी रूड है, इसकी असली पहचान क्या है ये सिर्फ एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी है खुद तो कुछ भी नहीं है। इनके अलावा कई यूजर्स मंगलसूत्र न पहनने और सिंदूर न लगाने पर भी अथिया का काफी मजाक उड़ा रहे हैं।

सुनील शेट्टी के बंगले में हुई शादी

अथिया शेट्टी सैलून के बाहर स्पॉट हुई व्हाइट लूज स्ट्रिप शर्ट के साथ व्हाइट लूज जींस पहनी थी। खुले बाल और मिनिमम ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद डिसेंट लग रही थीं. अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 3 सालों से रिलेशनशिप में थे और 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई थी, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी.

यह भी पढ़ें :

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, जश्न में डूबा परिवार

Kangana Ranaut Twitter Restored: कंगना रनौत की ट्विटर पर हुई वापसी, इमरजेंसी फिल्म का वीडियो किया शेयर

Latest news