पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में आए दिन बड़े खुलासे हुए हैं. इधर पुलिस ने अपनी जांच में सिया के फोन से कई जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री से राजा रघुवंशी हत्याकांड, पुलिस की मार से बचने के तरीका और तमाम संदिग्ध चैट्स बरामद हुई हैं. अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है. एक्ट्रेस ने मामले में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिक्रिया शेयर की है. इस तरह के संगीन जुर्म के पीछे एक्ट्रेस ने युवाओं को मॉर्डन लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप ट्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है. अब एक्ट्रेस का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर अपने विचार रख रहे हैं और इंचरनेट पर बहस के नए मुद्दे ने जन्म ले लिया है.
रिलेशनशिप ट्रेंड पर कंगना का तंज
भारत भाग्य विधाता की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केतन अग्रवाल मर्डर केस की अपडेट शेयर की. अपनी स्टोरी पर कंगना ने यूथ को रिलेशनशिप ट्रेंड्स और अपनी आजाद लाइफस्टाइल को लेकर नसीहतें भी दी. एक्ट्रेस ने नोट लिखा कि ‘व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, नज़रअंदाज़ करना, घोस्टिंग, दो/तीन अंकों में मौतें, क्रम्बिंग, देखना, टेस्ट करना, फिल्टर, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब, ये सब और भी बहुत कुछ, फिर भी यह काफी नहीं है.’
विनाशकारी रूप ले लेता है रिश्ता
पुलिस की जांच से पता चला कि केतन अग्रवाल के साथ शादी तय होने के बावजूद सिया गोयल ने पहले ही चेतन चौधरी संग शादी रचा ली थी. इसी संदर्भ में तंज करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि लक्ष्य या उद्देश्य के बिना जुनून कई तरह के आत्म-विनाशकारी रूप ले लेता है, इसीलिए जुनून इम्पोर्टेंट है लेकिन अपने करियर या किसी स्किल के साथ. युवाओं और बेचैन लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि अपनी ऊर्जा को क्रिएटिव दिशा में लगाएं, खुले दिमाग से सोचें लेकिन संयमित जीवन जिएं, इस तरह आप जेल/ऊब/नकारात्मकता, अवसाद और इस तरह की कई मुसीबतों से बच सकते हैं.
क्या सच में हो चुकी थी सिया-चेतन की शादी?
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच और सिया अग्रवाल के कबूलनामे के मुताबिक, 18 जून को लोहागढ़ फोर्ट में सिया गोयल ने अपने 25 वर्षीय मंगेतर केतन अग्रवाल को धक्का देकर मौत के हवाले कर दिया था. दोनों की शादी 18 नवंबर को होने वाली थी. शादी की तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन चेतन चौधरी से गुपचुप तरीके से शादी कर चुकी सिया गोयल केतन अग्रवाल की दुल्हन नहीं बनना चाहती थी. सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी और दोस्तों की चैट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिससे खुलासा हुआ कि सिया गोयल शादी में इंट्रस्टिड नहीं थी.
ये भी पढ़ें:- स्कूटी दिलाने के नाम पर शादीशुदा महिला से हड़पे लाखों, फिर प्राइवेट वीडियो के चंगुल में फंसाकर 3 साल तक की हैवानियत!