6
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें कनिका कपूर नजर आई थीं. इस पोस्टर ने लोगों को कंन्फ्यूज कर दिया था. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस कनिका कपूर को कियारा आडवाणी समझ लिया था और यहां तक कि यह मान लिया था कि वह फिल्म का हिस्सा हैं. अब इस पर कनिका कपूर ने जवाब दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा. उन्होंने बोला कि लोगों द्वारा ऐसी प्रतिक्रिया उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी.
कनिका कपूर ने क्या कहा?
HT सिटी से बात करते हुए, अभिनेत्री कनिका कपूर ने माना कि पहले उनकी तुलना कियारा आडवाणी से की गई है , लेकिन उन्होंने कहा कि पोस्टर पर जो रिस्पॉन्स मिला है, वह उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. एक्ट्रेस ने बोला, ‘जब मैंने देखा कि पोस्टर में लोगों ने मुझे कियारा समझ लिया है, तो मुझे बहुत हंसी आई. जैसे, क्या हो रहा है? लोगों ने मेरी तुलना पहले भी की है, लेकिन इतनी ज़्यादा कभी नहीं. तो मैं बस हंस रही थी, कि शायद जब वे फिल्म देखेंगे, तो वे कियारा को ढूंढेंगे. लेकिन नहीं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. आप सच में हर किसी से यह नहीं कह सकते कि नहीं, नहीं, नहीं, यह मैं हूं.’
लोगों ने कियारा से की तुलना
कनिका कपूर ने इंटरव्यू में बताया, ‘लोगों ने मुझे पहले ही बहुत कुछ बताया है कि मैं उनकी तरह दिखती हूं. एक बार मुझे लगता है कि उनकी मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप कर रही थीं और उन्होंने यह भी कहा, ‘हे भगवान, यह तो कियारा जैसा ही लग रहा है.’ वह आगे बताती हैं, ‘बहुत से लोग कहते हैं कि मैं उनकी तरह दिखती हूं. बहुत से लोग कहते हैं कि मैं उनकी तरह नहीं दिखती.’
कभी निगेटिव नहीं सोचा
कनिका कपूर कहती हैं कि उन्होंने कभी भी इन तुलनाओं को नेगेटिव तरीके से नहीं देखा है और असल में, उन्हें अच्छे मजाक में लेती हैं. ‘ईमानदारी से कहूं तो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि मुझे वह बहुत सुंदर लगती हैं. और मैंने यह पहले भी कहा है. इसलिए अगर लोग ऐसा करना चाहते हैं तो कोई बात नहीं. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है अगर उन्हें लगता है कि मैं उनके जैसी दिखती हूं. तो ठीक है.’
कब रिलीज होगी फिल्म?
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आज़मी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज़ होने जा रही है.
यह खबर भी पढ़ें: शिवांगी जोशी बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर! शो की विजेता को नागिन बनाएंगी एकता कपूर? निर्माता ने किया चौंकाने वाला खुलासा