Home > मनोरंजन > नई जमाने की हिंदू लड़कियों को कंगना रनौत ने कहा ‘गटर जनरेशन’; इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इंडिपेंडेंट जिंदगी खैरात में नहीं मिलती, कमाई जाती है…’

नई जमाने की हिंदू लड़कियों को कंगना रनौत ने कहा ‘गटर जनरेशन’; इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इंडिपेंडेंट जिंदगी खैरात में नहीं मिलती, कमाई जाती है…’

कंगना ने नई पीढ़ी की हिंदू लड़कियों को गटर छाप कहा. अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट में एक्ट्रेस लिखती हैं कि आजकल की कुछ युवा महिलाएं बिना खुद मेहनत किए या आजादी कमाए, आत्मनिर्भर करियर वूमेन बनने का नाटक करती हैं.

By: Kajal Jain | Published: July 28, 2026 2:26:13 PM IST



बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब राजनेता बन चुकीं कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी विवाद में रहती हैं और एक बार फिर से वो अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार उनके निशाने पर युवा लड़कियां हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने उन युवा लड़कियों को खरी-खोटी सुनाई, जो बिना खुद कमाए, आजादी का दावा करती हैं. उन्होंने कुछ लड़कियों को ‘गटर जनरेशन’ (generation gutter) तक कह डाला. उनका यह गुस्सा तब और चर्चा में आ गया, जब उन्होंने उन लड़कियों पर तंज कसा जो वेस्टर् कल्चर की नकल करती हैं, लेकिन असल में जिम्मेदारियों से भागती हैं. 

कंगना ने पोस्ट में क्या लिखा?

सोमवार शाम को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भड़ास निकालते हुए लिखा कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी युवा हिंदू लड़कियों के व्यवहार पर होती है. उन्होंने लिखा, ‘सबसे ज्यादा खराब बात उन युवा हिंदू महिलाओं का बर्ताव है, जो बिना अपनी आजादी कमाए, इंडिपेंडेंट कामकाजी महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं.’ उन्होंने उन महिलाओं की तारीफ की जो असल में अपने दम पर खड़ी हैं, और कहा, ‘जो महिलाएं सच में इंडिपेंडेंट होती हैं, वे अपनी मर्जी के फैसले लेती हैं. उनकी अपनी बोल्ड राय होती है. वो अपने करियर में कुछ अलग करती हैं और अपने किए की जिम्मेदारी भी लेती हैं. उन्हें ऐसा करना पड़ता है क्योंकि वे अपने दम पर होती हैं. वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर यह सब नहीं करतीं.’

‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर विवाद

कंगना यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने इस ‘नई पीढ़ी’ की वेस्टर्न कल्चर फॉलो करने वाली लड़कियों को एक अभद्र नाम दिया. उन्होंने लिखा, ‘यहां एक नई पीढ़ी है, जो खुद को पश्चिमी रंग में रंगी हुई भारतीय महिलाएं कहती हैं. मैं उन्हें ‘गटर जनरेशन’ बुलाती हूं.’ उन्होंने आगे कड़े शब्दों में कहा, ‘इनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है. वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन वे इतनी भद्दी और भ्रष्ट हैं कि घर भी नहीं संभाल सकतीं. फिर भी वे गर्व से ड्रग्स लेने, शराब पीने या अनगिनत अफेयर रखने की अपनी आजादी का दिखावा करती हैं. वे बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं और बिना सच में इंडिपेंडेंट हुए, इंडिपेंडेंट जिंदगी जीने के लिए लगातार लड़ती रहती हैं.’

कंगना ने अपने इस लंबे-चौड़े नोट का अंत एक चेतावनी के साथ किया. उन्होंने लिखा, ‘याद दिलाना चाहूंगी, इंडिपेंडेंट जिंदगी कमानी पड़ती है. अगर आप बिना जिम्मेदारी के इंडिपेंडेंट जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं, तो आप बस एक बिगड़ी हुई हस्ती हैं. गटर छाप.’

कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी

पहले भी दिए थे ऐसे बयान

यह कोई पहला मौका नहीं है जब कंगना ने नई पीढ़ी (Gen Z) पर निशाना साधा है. हाल ही में नीट (NEET) परीक्षा के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान, जब कुछ वीडियो वायरल हुए थे, तब भी कंगना ने काफी सख्त लहजे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि उन वीडियोज को देखकर उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्हें ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की जरूरत है. उन्होंने उन युवाओं के लिए कहा था, ‘आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसे ही दिखते-व्यवहार भी करते हैं… इसमें कोई विरोधाभास नहीं है, बस दुनिया को अपनी गंदगी और भद्देपन का शिकार बना रहे हैं. मैं इन रील्स से परेशान हो गई हूं, मुझे कुछ हीलिंग और डिजिटल डिटॉक्स चाहिए.’

वर्कफ्रंट की बात

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, हाल ही में कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhhagya Viddhaata) मूवी रिलीज हुई है, जिसका निर्देशन मनोज टापड़िया (Manoj Tapadia) ने किया हैं. यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल (Cama Hospital) की उन नर्सों और स्टाफ की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने मरीजों की जान बचाई थी.

ये भी पढ़ें:- ‘मैंने अपने पिता को मरने में हेल्प की थी, वो कैंसर से जूझ रहे थे…’ राम कपूर की बात सुनकर दहल गया ‘लॉक अप’ का घर!

Advertisement