Home > मनोरंजन > ‘तुमने कैसे इनरवियर पहने हैं’,सेट पर सैकड़ों लोगों के सामने डायरेक्टर Kamya Punjabi से करता था गंदे-गंदे सवाल; खुद खोले इंडस्ट्री के राज़

‘तुमने कैसे इनरवियर पहने हैं’,सेट पर सैकड़ों लोगों के सामने डायरेक्टर Kamya Punjabi से करता था गंदे-गंदे सवाल; खुद खोले इंडस्ट्री के राज़

Kamya Punjabi: जैसा की आप सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं. वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्षों और करियर के बारे में कुछ ऐसी बाते बताईं जो हर किसी को हैरान और परेशान कर देंगी.

By: Heena Khan | Published: September 2, 2026 11:17:04 AM IST



Kamya Punjabi: जैसा की आप सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं. वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्षों और करियर के बारे में कुछ ऐसी बाते बताईं जो हर किसी को हैरान और परेशान कर देंगी, खासकर उन लड़कियों को जो अपना करियर इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी बीमारी की वजह से अपने माता-पिता को हुई परेशानियों के बारे में भी बताया. अपने पहले शो ‘कहता है दिल’ के बारे में बात करते हुए काम्या ने बताया कि डायरेक्टर सेट पर किस तरह से उन पर भद्दे क्यूंमेंट्स करता था. 

‘मेरे इनरवियर को लेकर’- काम्या पंजाबी 

काम्या ने अपने करियर पर चर्चा करते हुए कहा, ‘कहता है दिल’ मेरा पहला सीरियल था. मैंने शो में अमन वर्मा की बेटी का रोल किया था. डायरेक्टर मुझ समेत कई एक्टर्स को परेशान करते थे. मुझे मेकअप रूम से सेट पर जाने में डर लगता था. मैं शो को लेकर बहुत खुश थी, लेकिन वे ऐसी बातें कहते थे ज़ाहिर तौर पर मज़ाक में जिन्हें मैं बता भी नहीं सकती. एक शॉट में मैं सीढ़ियों से नीचे भाग रही थी, और उन्होंने मेरे इनरवियर पर कमेंट किया, पूछा कि मैंने किस तरह का इनरवियर पहना है. वो ऐसी बातें कहते थे जिनसे मैं डर जाती थी. सेट पर बड़े-बड़े एक्टर्स थे; मुझे उनसे सीखने की उम्मीद थी, लेकिन डायरेक्टर के कमेंट्स मुझे अंदर तक हिला देते थे’

काम्या की माँ ने बेचे थे गहने 

काम्या ने बताया, ‘मैं बहुत बीमार रहती थी. मेरे अंकल को टीबी था, और मुझे भी हो गया. मेरे माता-पिता ने मुझे पालने-पोसने में बहुत संघर्ष किया; मैं एक लोअर-मिडल-क्लास परिवार से हूँ. मुझे याद है कि मैं अस्पताल में थी, आधी नींद में थी, और मैंने अपने पिता को रोते हुए देखा था. वो तस्वीर मेरे दिमाग से कभी नहीं निकली. मेरी फूड पाइप मुड़ गई थी, और मुझे सर्जरी करवानी पड़ी थी. मेरी माँ ने इसके लिए अपने सारे गहने यहाँ तक कि अपना मंगलसूत्र भीबेच दिया था. फिर भी, उस समय मुझे बहुत प्यार और हिम्मत मिली; मेरा परिवार बहुत अच्छा है.’ काम्या ने आगे कहा, ‘एक समय ऐसा भी आया था जब हमारे पास घर में भगवान गणेश की मूर्ति लाने के लिए भी पैसे नहीं थे.’

Uttarakhand Landslide Alert: उत्तराखंड जानें का बना रहे हैं प्लान! तो अभी वापस मोड़ लें गाड़ी; IMD ने किया भारी बारिश और लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी

Advertisement