Javed Akhtar Slams Asim Munir: मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर के हिंदुओ पर दिए बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने असीम मुनीर को बेहद संवेदनहीन व्यक्ति बताया। पाकिस्तानी जनरल पर भड़कते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि मैनें उनका भाषन यूट्यूब पर देखा था। अगर आपको हिंदूस्तानी बुरे लगते हैं तो आप हमें गाली दीजिए लेकिन आप हिंदूओं को क्यों गाली दे रहे हो?
जावेद अख्तर ने मशहूर वकील कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान की सरकार और सेना बुरा बर्ताव करती है तो इसका असर सबसे पहले पाकिस्तान के आम नागरिकों पर पड़ता है। हमारा विरोध सिर्फ पाकिस्तान की सरकार, सेना और आतंकियों के खिलाफ है, आम लोगों के खिलाफ नहीं। अख्तर ने कहा कि कोई भी देश एक जैसा नहीं होता। हर देश में अच्छे और बुरे लोग होते हैं। पाकिस्तान के आम लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं बल्कि वे भी हमारी तरह शांति चाहते हैं लेकिन उनके नेता और सेना उन्हें भड़काती है।
आपको बता दें कि पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे पूर्वज मानते थे कि हम हिंदुओं से हर मामले में अलग हैं। हमारा धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं सब अलग हैं। उनके इस बयान को आतंकियों को शह देने वाला माना गया था। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के इतिहास पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी मिसाइल का नाम अब्दाली है, जिसने मुसलमानों पर ही हमला किया। क्या यह आपके लिए गर्व की बात है? पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल दोनों ही उलझा हुआ है।
बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ FIR, बिना परमिशन छात्रावास गए थे