Jana Nayagan Release Date | Kab Release Hogi Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म पहले जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़ी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इसकी रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा था.
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है और इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है. हालांकि, इस बारे में फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
24 जुलाई को रिलीज होने का दावा
फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है. कनाडा की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी योर्क सिनेमा ने दावा किया है कि ‘जन नायगन’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि थलपति विजय की ये फिल्म कनाडा में योर्क सिनेमा के जरिए रिलीज की जाएगी और 24 जुलाई से बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी.
🔥 Finally! Our Own Thalapathy Vijay is ready to set the big screen on fire with #JanaNayagan💥
🇨🇦 Canada Release by York Cinemas
🎬 Igniting screens from July 24.Get ready for the ultimate theatrical celebration.
Stay tuned for tickets 🎫#thalapathyvijay #yorkcinemas pic.twitter.com/CcyiZAZqUp— York Cinemas (@yorkcinemas) July 8, 2026
टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी दिखी रिलीज डेट
रिलीज डेट को लेकर एक और संकेत टिकट बुकिंग वेबसाइट District से मिला है. वेबसाइट पर भी ‘जन नायगन’ की रिलीज तारीख 24 जुलाई बताई गई है. इसके साथ ही फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर UA16+ की जानकारी दिखाई गई है.
हालांकि, दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स में A सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया गया था. ऐसे में फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.
आधिकारिक घोषणा का इंतजार जारी
फिल्म की रिलीज डेट, सेंसर सर्टिफिकेट और थिएटर रिलीज से जुड़े सभी सवालों का सही जवाब मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिल पाएगा. फिलहाल दर्शकों को फिल्म की रिलीज से जुड़ी पक्की जानकारी का इंतजार है.
विजय के करियर की आखिरी फिल्म होने
‘जन नायगन’ को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है, क्योंकि ये थलपति विजय के फिल्मी सफर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. विजय अब फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं और अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दे रहे हैं. फैंस के लिए ये फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि उनके पसंदीदा अभिनेता के शानदार फिल्मी करियर को याद करने का एक खास मौका भी होगी.