44
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ OTT पर पहले से लंबे वर्जन में रिलीज होगी. इसके डिजिटल वर्जन में करीब 30 मिनट के अतिरिक्त सीन देखने को मिलेगाा. इनमें मोहनलाल, विजय सेतुपति और अन्य कलाकारों के वे सीन भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म से हटा दिया गया था.
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘जेलर 2’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो और सन NXT पर होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 10 नवंबर के बाद OTT पर दस्तक दे सकती है, हालांकि, इसकी रिलीज डेट और एक्सटेंडेड वर्जन को लेकर मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स डिजिटल रिलीज में थिएटर वर्जन से करीब 30 मिनट का अतिरिक्त फुटेज जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इससे दर्शकों को फिल्म का अनकट वर्जन देखने को मिल सकता है. अभी इसकी मेकर्स की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है.
थिएटर में की शानदार कमाई
फिल्म ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रिलीज के 20वें दिन तक इसकी कुल कमाई 816.90 करोड़ रुपये पहुंच गई. फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही करीब 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा, यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म भी बन गई है.
फिल्म के बारे में
सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह मूर्ति तस्करी करने वाले गिरोह से मुकाबला करते हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक पहले पार्ट की तरह अपने किरदारों में लौटे हैं. वहीं, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामूडू, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ कैमियो करते नजर आएंगे.
यह खबर भी पढ़ें: Kanika Divorce: दूसरी शादी भी नहीं चली! ‘बेबी डॉल’ की शादीशुदा जिंदगी का हुआ द एंड? आखिर क्यों कनिका ने लिया ये फैसला