India’s Got Latent Season 2 Release Date: समय रैना ने हाल ही में एक Instagram AMA के दौरान ‘India’s Got Latent Season 2’ के बारे में एक अपडेट शेयर किया है. कॉमेडियन ने बताया कि नया सीज़न अभी तुरंत नहीं आ रहा है, लेकिन इसकी प्लानिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी. AMA के दौरान, एक फ़ैन ने पूछा, “Latent Season 2 कब आ रहा है?”, जिससे इस शो की बेसब्री से हो रही वापसी पर सबका ध्यान गया. इसके जवाब में समय ने लिखा, मैं अभी पूरे महीने इस ब्रेक का मज़ा ले रहा हूँ. उसके बाद मैं प्लानिंग शुरू करूँगा. लेकिन अब इस फेमस शो की डेट लीक हो चुकी है. चलिए जान लेते हैं ये शो कब आ रहा है.
बलराज घई ने दिया हिंट
बलराज घई का एक वायरल क्लिप सामने आने के बाद ‘India’s Got Latent’ के दूसरे सीज़न को लेकर लोगों में फिर से उत्साह जाग उठा है. इस वीडियो में, बलराज जो समय रैना के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने कथित तौर पर यह इशारा करते नज़र आ रहे हैं कि नया सीज़न 9 मई को शुरू हो सकता है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बात ने सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त हलचल मचा दी है.
IPL 2026: PBKS की हार से प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, SRH बनी नंबर-1, बाकी टीमों का क्या हाल?
वायरल हुआ वीडियो
इस हिट कॉमेडी टैलेंट शो के दूसरे सीज़न की पुष्टि खुद समय रैना ने पहले ही कर दी थी, और अब इस ताज़ा वायरल क्लिप ने शो की आधिकारिक रिलीज़ की तारीख को लेकर चल रही अटकलों को और भी तेज़ कर दिया है. हालाँकि शो के निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, फिर भी प्रशंसक इस शो की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
Best Korean Dramas: रोमांस का ओवरडोज! इन कोरियन ड्रामा की लव स्टोरीज भुलाए नहीं भूलेंगे